Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » COVID19 : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उत्तरोत्तर आ रही कमी के बीच 5476 नए मामले दर्ज
    कोरोना समाचार

    COVID19 : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उत्तरोत्तर आ रही कमी के बीच 5476 नए मामले दर्ज

    By Tv 36 HindustanMarch 6, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 6 मार्च। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उत्तरोत्तर आ रही कमी के बीच पिछले 24 घंटे में 5476 नए मामले दर्ज किये गये और 158 मरीजों की मौत हुई।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 9754 लोग कोरोना से ठीक होने से इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 42388475 तक पहुंच गयी है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 4436 घटकर 59442 रह गई है। वहीं, इस महामारी से 158 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 515036 तक पहुंच गया है।

    देश में कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत, रिवकरी दर 98.65 फीसदी और सक्रमण दर 0.15 फीसदी बनी हुई है।

    केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में सबसे अधिक 1276 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 16637 रह गयी। वहीं, 2988 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6427908 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 66136 हो गया है।

    वहीं, महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 438 घटकर 8040 रह गये हैं। इस दौरान राज्य में 963 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7716674 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 143737 हो गया है।

    तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 374 घटकर 3131 रह गये है। वहीं 596 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3409674 हो गयी है, जबकि एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38012 हो गया है।

    कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 183 घटकर 3324 रह गयी है। इस दौरान 458 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3899034 हो गयी है। वहीं राज्य में तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39988 पर पहुंच गया है।

    पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 495 घटकर 4615 रह गये हैं और कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या 212329 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 662 हो गया।

    राजस्थान में कोरोना सक्रिय मामले 19 घटने से 2940 रह गये हैं। वहीं कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1268672 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 9542 है।

    उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 265 घटकर 2364 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2043126 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23475 तक पहुंच गया है।

    पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1964 हो गयी है और राज्य में अभी तक 426726 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 7686 पर स्थिर है।

    तेलंगाना में सक्रिय मामले 225 और घटकर 1939 रह गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4111 पर स्थिर है। वहीं 783626 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।

    पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 46 और घटकर 1703 रह गये हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 21178 पर स्थिर है। राज्य में अभी तक 1992891 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

    मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 1559 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1027607 हो गयी है। राज्य में अभी तक 10733 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है।

    ओडिशा में कोरोना के 71 मामले घटने से इनकी कुल संख्या 1434 रह गयी है। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1275228 हो गयी है तथा इस महामारी से सात और लोगों के मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9098 तक पहुंच गया है।

    राष्ट्रीय राजधानी में इस दौरान कोरोना के मामले 116 घटकर 1350 रह गये हैं, जबकि 390 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1833979 हो गयी है। राजधानी में मृतकों का 26134 पर स्थिर है।

    आंध्र प्रदेश में 190 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1151 रह गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2302458 हो गयी है। मृतकों की संख्या 14729 पर स्थिर है।

    गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 984 रह गये हैं तथा अब तक 1211273 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10934 पर स्थिर है।

    छत्तीसगढ़ में कोरोना के 57 सक्रिय मामले घटकर 831 रह गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1136562 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 14032 तक पहुंच गया है।

    पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 418 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 740275 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 17719 पर स्थिर है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूजा वस्त्राकर -स्नेह राणा की मदद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया 244 रन का स्कोर
    Next Article ईरान ने IAEA पर बनाया स्वतंत्र और निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाने का दबाव
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…

    March 13, 2026

    चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

    March 13, 2026

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    • चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?