जगदलपुर, 31 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सातों जिलों में 707 पॉजिटिव मिले हैं और 135 लोग स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज किए गए।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग के बस्तर जिले में 152, कोंडागांव जिले में 253, दंतेवाड़ा जिले में 48, सुकमा जिले में 17, कांकेर जिले में 169, नारायणपुर जिले में 4 एवं बीजापुर जिले में 64 पॉजिटिव शामिल हैं । साथ ही बस्तर 100, दंतेवाड़ा में 12, सुकमा में एक, कांकेर में 3 एवं बीजापुर में 19 पॉजिटिव स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किए गए। जिले में 1141 सक्रिय कोरोना मरीज में मेकाज में 24, धरमपुरा कोविड केयर सेंटर में 25, बकावंड कोविड केयर सेंटर में 11 और होम आईसोलेशन 792 मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार जारी है ।
जगदलपुर शहर के 6 कोरोना जांच केन्द्र में कल 362 लोगों की जांच की गई, जिसमें 17 पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. अल्पा जैन, तकनीशियन लीना सेंदूर ने बताया कि शहर के चांदनी चौक में 116, अनुपमा चौक में 167, जवाहर नगर वार्ड में 22, 10, 26 तकनीशियन सुश्री सपना ने बताया कि एयरपोर्ट में 21 लोगों की जांच की। इसमें से चांदनी चौक में 15 एवं जवाहर नगर वार्ड में 2 पॉजिटिव मिले, जिन्हें होम आइसोलेशन में भेजा गया।