नयी दिल्ली, 21 नवंबर कोरोना वायरस की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इस महामारी को मात दी।
देश में शनिवार को 67 लाख 25 हजार 970 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब 16 करोड़ 50 लाख 55 हजार 210 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,488 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमिताें की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 45 लाख 10 हजार 413 हो गई है। इसी दौरान 12,329 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 39 लाख 22 हजार 037 हो गयी है।
देश में सक्रिय मामले 2,154 घटकर 122714 रह गये हैं। इस अवधि में 313 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 65 हजार 662 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.36 फीसदी, रिकवरी दर 98.30 फीसदी और मृत्यु दर 1.35 फीसदी है।
सक्रिय मामलों में केरल देश में पहले स्थान पर है, जहां सक्रिय मामले 334 घटकर 61,647 रह गये हैं। राज्य में 6,161 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 49,96,978 हो गयी है। इसी अवधि में 248 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 37,299 हो गयी है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 1,453 घटकर 13,903 रह गये हैं जबकि 15 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 140722 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 6474952 हो गयी है।
राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले 325 रह गए हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या 1415217 तक पहुंच गयी है। वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमण से किसी की जान नहीं जाने से मृतकों का आंकड़ा 25,095 पर स्थिर है।
दक्षिण भारत के तमिलनाडु में सक्रिय मामले घटकर 8,827 रह गये हैं तथा 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 36,361 हो गयी है। राज्य में अभी तक 2674327 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 162 घटने से इनकी कुल संख्या 7,125 रह गयी है। राज्य में पांच मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 38,174 हो गया है। वहीं राज्य में अब तक 29,48,053 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
आंध्र प्रदेश में 33 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या 2,392 रह गयी है। राज्य में कोरोना को मात देने वाले लोगों की तादाद 20,54,252 हो गयी है, जबकि इस महामारी से एक और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14,425 हो गया है।
तेलंगाना में सक्रिय मामले 31 घटने से इनकी कुल संख्या 3,626 हो गयी हैं जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 3,980 पर स्थिर है। वहीं 666846 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 62 घटने से इनकी संख्या 8,045 हो गयी हैं। राज्य में इस महामारी से बारह और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 19,376 हो गया है तथा अब तक 15,81,697 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
पूर्वाेत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 24 बढ़ने के बाद इनकी कुल संख्या 5,046 रह गयी है और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 126163 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 476 है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 05 बढ़ने के बाद इनकी संख्या 295 हो गयी हैं। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 992632 हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 13,591 तक पहुंच गई है।
पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले 290 हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 586082 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 16584 है। गुजरात में सक्रिय मामले 08 घटकर 323 हो गये हैं तथा अब तक 816770 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकाें की संख्या 10091 पर स्थिर है।
बिहार में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 38 रह गयी है। राज्य में अब तक 716484 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा 9663 पर स्थिर है।