
गोवा क्राइम ब्रांच ने के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बचाई गई महिलाओं में टीवी एक्ट्रेस समेत दो महिलाएं मुंबईके पास विरार की हैं, जबकि तीसरी हैदराबाद की रहने वाली है। सूचना की पुष्टि के बाद क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया, जिसके दौरान हैदराबाद के रहने वाले आरोपी ने सांगोल्डा गांव के एक होटल के पास 50 हजार रुपये देकर सौदा तय किया।
क्राइम ब्रांच ने कहा कि 26 वर्षीय आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह 17 मार्च को 30 से 37 साल की उम्र की तीन महिलाओं के साथ आया था, जिन्हें रसेक्यू किया गया है। पुलिस ने कहा, “क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि हाफिज सैयद बिलाल नाम का एक व्यक्ति वेश्यावृत्ति गतिविधियों में शामिल था और उसी के अनुसार उन्हें पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया गया था।”