जशपुर। जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती से शादी करने की बात कहकर अपने झांसे में लिया।इसके बाद उसे भागाकर कोरबा ले गया और वह उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया है। मामला बागबहरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जनवरी को उनकी बेटी सुबह घर से किसी काम से निकली थी। देर शाम तक घर ही नहीं लौटी है। कई लोगों से उसके बारे में पता कर चुके। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।
शिकायत के बाद पुलिस जांच में पता चला की लड़की दीपक नामक लड़के से बाते किया करती थी। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि दीपक कोरबा में है। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां उन्हें नाबालिग भी मिल गई। पुलिस ने लड़की को दीपक के कब्जे से छुड़ा लिया। साथ ही दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी कुछ समय पहले दीपक से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों बातचीत करते थे। 24 जनवरी को दीपक ने उसे ये कहकर अपने झांसे में लिया था कि वो उसे घर से ले जा रह है। कोरबा में उसके साथ शादी करेगा। मगर वहां जाने के बाद दीपक ने उससे रेप किया। इधर, दीपक ने भी पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।