Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » IT छापे में पूर्व विधायक के घर से मिले मगरमच्छ,अफसर रह गए दंग, बेनामी संपत्ति-सोना भी मिला, जानें पूरा मामला..
    मध्य प्रदेश

    IT छापे में पूर्व विधायक के घर से मिले मगरमच्छ,अफसर रह गए दंग, बेनामी संपत्ति-सोना भी मिला, जानें पूरा मामला..

    By Tv 36 HindustanJanuary 11, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- सागर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इनकम टैक्स की रेड में एक बीजेपी के पूर्व विधायक के हरवंश राठौर के घर से शुक्रवार(10 जनवरी) को दो मगरमच्छ बरामद हुए। आयकर अफसरों ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छों को रेस्क्यू किया। घर के तालाब में तीन और मगरमच्छ होने की संदेह है। इस मामले में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत  मामला दर्ज कर लिया गया है। आइए, परत दर परत समझते हैं आईटी रेड और मगरमच्छों की बरामदगी का पूरा माजरा क्या है।

    आईटी की रेड में क्या क्या मिला?
    बताया जा रहा है कि IT की टीम कारोबारी और पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी के घर पर छापा मारने पहुंची थी। केशरवानी को पूर्व विधायक हरवंश राठौर का करीबी माना जाता है। इसी रेड के दौरान मरगमच्छ मिले। मगरमच्छ जिस घर से बरामद हुए हैं वह बीजेपी के पूर्व एमएलए हरवंश राठौर की है। हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों पर छापे में टैक्स चोरी से जुड़े कई दस्तावेज  भी मिले हैं। साथ ही 200 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ हैं। सोना, नकदी और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। भाजपा से जुड़ाव रखने वाले कारोबारी केशरवानी के घर से 14 किलो सोना और 3.8 करोड़ रुपए नकद बरामद हुआ है।

    मगरमच्छाें की बरमदगी से उलझा मामला

    मगरमच्छों की बरामदगी से यह मामला और उलझ गया है। अधिकारी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि इन मगरमच्छों को घर में क्यों रखा गया था। अधिकारियों ने अब तक इस बात की भी पुष्टि नहीं की है कि मगरमच्छ हरवंश सिंह राठौर के घर से बरामद हुए हैं या किसी और शख्स के घर से। इस मामले के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की कहानी की खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि एक समय में राजा भैया के तालाब में भी मगरमच्छ मिले थे। यहां तक कहा गया था कि विधायक अपने दुश्मनों को मारने के बाद इन्हीं मगरमच्छों को खिला दिया करते थे। 

    वन विभाग बोला- अच्छी है मगरमच्छों की सेहत

    मगरमच्छ मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर दो मगरमच्छों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। अधिकारियों ने बताया कि जिन दो मगरमच्छों को रेस्क्यू किया गया वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। जल्द ही मगरमच्छों को नौरादेही टाइगर रिजर्व की नदी में छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इन मगरमच्छों की सेहत जांची जा रही है। रेस्क्यू के बाद इन्हें सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा। साथ ही फारेस्ट अफसरों ने आशंका जताई है कि विधायक के बंगले के भीतर बने तालाब में तीन और मगरमच्छ हो सकते हैं। 

    स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप,  लोगों में तरह-तरह की चर्चा

    घर में मगरमच्छ मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग हैरान हैं कि कोई अपने घर में मगरमच्छ क्यों रखेगा? लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इलाके में चर्चा है कि मगरमच्छों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के किया जाता था। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है। वन विभाग और आयकर विभाग दोनों मिलकर इसके हर पहलू की पड़ताल कर रहे हैं। अब इस पर कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

    तालाब में जाल बिछाकर जांच करेगी फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम

    वन विभाग के मुताबिक, मगरमच्छ संरक्षित जीवों की कैटेगरी में आते हैं। इन्हें घर में रखना गैरकानूनी है। अधिकारियों ने बताया कि तालाब में अभी तीन और मगरमच्छ होने की आशंका है। टीम ने तालाब में जाल बिछा दिया है। आज यानी कि शनिवार को पानी निकालकर तलाशी शुरू कर दी गई है। सभी मगरमच्छों को सुरक्षित रेस्क्यू कर नौरादेही टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है। अब वन विभाग ही यह खुलासा करेगा कि मगरमच्छ गांव के तालाब तक कैसे पहुंचे, यहां इन्हें कौन लाया। साथ ही यह सवाल भी उठता है जब संरक्षित जीव को ऐसे रखा जा रहा था तो वन विभाग की नजर अब तक इस पर क्यों नहीं पड़ी?

    Post Views: 2,630

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकरोड़ों लाड़ली बहनों’ को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार; इतनी महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे…
    Next Article यहाँ की सरकार ने लागू की अग्निवीर योजना, इन नौकरियों में मिलेगा 10% का आरक्षण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पहाड़ों से लेकर मैदान तक उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…

    February 14, 2026

    इन 6 खदानों में छिपा रेयर अर्थ का भंडार, WCL के नए CMD हेमंत शरद पांडे ने बताया मास्टर प्लान…

    February 14, 2026

    पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात…

    February 14, 2026

    महाशिवरात्रि 2026 पर कौन सा मंत्र करें जप प्रेमानंद महाराज ने बताया शिव का ये प्रिय नाम…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पहाड़ों से लेकर मैदान तक उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…
    • इन 6 खदानों में छिपा रेयर अर्थ का भंडार, WCL के नए CMD हेमंत शरद पांडे ने बताया मास्टर प्लान…
    • पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात…
    • महाशिवरात्रि 2026 पर कौन सा मंत्र करें जप प्रेमानंद महाराज ने बताया शिव का ये प्रिय नाम…
    • आज वैलेंटाइन डे पर सितारों की बड़ी चाल क्या इस राशि वाले लोगों को मिलेगा प्यार या बढ़ेगा खर्च…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?