Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ठंड पाले से नहीं होगा फसलों को नुकसान, करें यह उपाय, शीतलहर का नहीं होगा असर, गेंहू-सरसो-चना की होगी अच्छी पैदावार…
    News

    ठंड पाले से नहीं होगा फसलों को नुकसान, करें यह उपाय, शीतलहर का नहीं होगा असर, गेंहू-सरसो-चना की होगी अच्छी पैदावार…

    By Tv 36 HindustanJanuary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- ठंड पाले से नहीं होगा फसलों को नुकसान।इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों की चिंता हो रही है। लेकिन आपकी चिंता को कम करने के लिए आज हम कुछ उपाय जानेंगे। जिससे फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि किसान बड़े मेहनत से फसलों को तैयार करते हैं। लेकिन सर्दियों में पाले की वजह से फसलों को नुकसान होने का डर रहता है। तो आइये जानते हैं फसलों को पाले और शीतलहर से कैसे बचाया जा सकता है। जिससे अच्छी पैदावार मिल सके।

    करें यह उपाय

    फसलों को पाले से बचाने के लिए एक नहीं कई उपाय है। जिसमें अगर आपके पास कोई सुविधा साधन नहीं है तो आप खेत का तापमान बढ़ा सकते हैं। जी हां जैसे ही आपको पता चले कि आज ज्यादा सर्दी है तो आप खेतों के किनारे-किनारे जो कूड़ा कचरा, लकड़ी है, उसे जला दीजिए। उसके आग से जो धुंआ निकलेगा उससे वातावरण गर्म रहेगा। जिससे आप फसलों को बचा सकते हैं।

    एक और तरीका है जिसमें आप फसलों को ढक भी सकते हैं। अगर आपके पास पॉलिथीन या टाट, भूसा है तो आप उससे फसलों को बचा सकते हैं। जिससे ज्यादा ठंड उन तक नहीं पहुंच पाएगी। इसके अलावा अगर आप चाहे तो उत्तर पश्चिम दिशा की ओर से आने वाली हवा को रोक सकते हैं। जिसके लिए वहां पर टटियाँ लगा सकते हैं। इससे वहां से हवा नहीं आएगी और फसलों के पास ज्यादा ठंड नहीं पहुंचेगी।

    इसके अलावा एक दूसरा उपाय है कि आप खेत की थोड़ी सी सिंचाई कर सकते हैं। जी हां इससे क्या होगा कि पानी की वजह से पौधों में बर्फ नहीं जमेगी और वह मरेंगे नहीं। इस तरह यह भी एक तरीका है पानी से ठंड को मारने का।

    वहीँ अगर यह सब काम नहीं आ रहा है और आपने सरसों, चना गेहूं आलू मटर आदि फसलें लगाई हैं तो उसे ठंड से बचाने के लिए गंधक के तेज़ाब को छिड़क सकते हैं। जिससे फसल पाले और शीतलहर से बच जायेगी। इस तरह यह एक कारगर उपाय है जिसके लिए करीब हजार लीटर पानी में एक लीटर गंधक के तेजाब को मिलाकर एक हेक्टेयर के क्षेत्र में स्प्रे किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 15 दिनों तक काम करेगा। इससे आप एक दो बार छिड़कर ठंड से फसलों को बचा सकते हैं। क्योकि अब ज्यादा दिन ठंड बची नहीं है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel cold wave will not affect Crops will not be harmed by cold frost Hindi khabar Hindi news hindinews take these measures there will be good yield of wheat Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleiphone के आधे दाम पर आ रही है Zelio Eeva Electric Scooter, फुल चार्ज में मिलेगी 90km तक रेंज, जानिए क्या है तगड़े फीचर्स…
    Next Article आधारकार्ड के बाद अब बन रहा APAAR ID, बच्चो के लिए है बेहद जरूरी, जानिये क्या है अपार आईडी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?