Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » करोड़ों लाड़ली बहनों’ को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार; इतनी महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे…
    मध्य प्रदेश

    करोड़ों लाड़ली बहनों’ को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार; इतनी महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे…

    By Tv 36 HindustanJanuary 11, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- की करोड़ों ‘लाड़ली बहनों’ के लिए फिर खुशखबरी है। CM मोहन यादव ‘युवा दिवस’ पर बहनों को तोहफा देंगे। रविवार को शाजापुर से मोहन यादव ‘लाड़ली बहना योजना’ की 20वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। हर माह की 10 तारीख या इससे पहले मिलने वाली किस्त इस बार देर से मिल रही है। सीएम ने शुक्रवार को कहा था कि रविवार को ‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’ का शुभारंभ होगा। इसी दिन लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करूंगा।

    जानें मोहन यादव कितने बार जारी कर चुके किस्त
     
    ‘मोहन सरकार’ जनवरी में 13वीं बार बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक कर 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद अब जनवरी 2025 में सीएम मोहन यादव 13वीं बार बहनों को तोहफा देंगे। 

    1.26 करोड़ बहनों को ही मिलेगा पैसा 

    बता दें कि इस बार 1.29 करोड़ की जगह 1.26 करोड़ महिलाओं को ही राशि मिलेगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि 1 लाख 63 हजार महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया है। इन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है। जिसके कारण महिला और बाल विकास विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित किया है। विभाग ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि लाभार्थी महिलाओं के खाते में ही राशि ट्रांसफर की जाएगी।

    महिला श्रमिकों को 5 हजार का इंसेटिव

    मोहन सरकार महिला श्रमिकों को 5 हजार का इंसेटिव देने की योजना बना रही है। रेडीमेड गारमेंट पर आधारित अलग-अलग प्रकार के कारखाने खुलने जा रहे हैं। इनमें से कुछ कारखानों की शुरुआत भी हो चुकी है, जिनमें महिला श्रमिकों को प्राथमिकता दी जा रही है। सीएम ने कहा कि हमने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए उन्हें हम पूरा कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से महिलाओं के लिए बेहतर योजना लेकर आ रहे हैं। 

    शिवराज सरकार ने शुरू की थी योजना 

    शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून को ट्रांसफर की थी। 2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से दिसंबर 2024 तक 19 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे। इस बार 20वीं किस्त बहनों के खाते में ट्रांसफर होगी। 

    लाड़ली बहना योजना की पात्रता शर्तें 

    जन्म तिथि: योजना में आवेदन करने के लिए महिला का जन्म 1 जनवरी 1963 के बाद और 1 जनवरी 2000 से पहले होना चाहिए।

    स्थानीय निवासी: महिला को मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी होना चाहिए।

    विवाहित महिलाएं: इसमें विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं।

    आय की सीमा: महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    टैक्सपेयर का न होना: महिला या उनके परिवार में कोई भी टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए।

    भूमि और संपत्ति की सीमा: यदि परिवार संयुक्त है, तो परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।

    सरकारी नौकरी: परिवार में किसी भी सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं करनी चाहिए।

    वाहन की स्थिति: परिवार के पास ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

    पेंशन का लाभ: यदि महिला की उम्र 60 वर्ष से कम है और वह पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 1250 रुपये प्रति माह से कम प्राप्त कर रही है, तो उसे भी 1250 रुपये तक पेंशन दी जाएगी।

    आयु की शर्त: आवेदन करने वाले महिला की उम्र उस साल 1 जनवरी तक 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए, और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

    Post Views: 2,150

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़िया रामायण की सोशल मीडिया पर धूम, भााजपाइयों को पाजिटिव और कांग्रेस नेताओं को निगेटिव किरदारों में दर्शाया…
    Next Article IT छापे में पूर्व विधायक के घर से मिले मगरमच्छ,अफसर रह गए दंग, बेनामी संपत्ति-सोना भी मिला, जानें पूरा मामला..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पहाड़ों से लेकर मैदान तक उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…

    February 14, 2026

    इन 6 खदानों में छिपा रेयर अर्थ का भंडार, WCL के नए CMD हेमंत शरद पांडे ने बताया मास्टर प्लान…

    February 14, 2026

    पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात…

    February 14, 2026

    महाशिवरात्रि 2026 पर कौन सा मंत्र करें जप प्रेमानंद महाराज ने बताया शिव का ये प्रिय नाम…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पहाड़ों से लेकर मैदान तक उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…
    • इन 6 खदानों में छिपा रेयर अर्थ का भंडार, WCL के नए CMD हेमंत शरद पांडे ने बताया मास्टर प्लान…
    • पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात…
    • महाशिवरात्रि 2026 पर कौन सा मंत्र करें जप प्रेमानंद महाराज ने बताया शिव का ये प्रिय नाम…
    • आज वैलेंटाइन डे पर सितारों की बड़ी चाल क्या इस राशि वाले लोगों को मिलेगा प्यार या बढ़ेगा खर्च…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?