.सूरजपुर। जिले के शराब दुकानों में आबकारी विभाग की मिली भगत से ऑल ग्लोबल सर्विस कम्पनी के द्वारा प्लेसमेंट कर्मचारियों के माध्यम से करोड़ो रुपए का शराब बिक्री कराया गया लेकिन बिक्री के बाद राशि सरकार के खाते में जमा नही कराने का मामला सामने आया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी व आबकारी विभाग के द्वारा प्लेसमेंट कर्मचारियों के माध्यम से शराब दुकानों से करोड़ो रुपये का हेरा फेरी कराया गया है।वही सूत्र तो यह भी बता रहे हैं की ऑल ग्लोबल सर्विस कंपनी के हेड वीके राय के द्वारा प्लेसमेंट कर्मचारियों को ठेके में रखने का कार्य करते हैं और उनके द्वारा ही कर्मचारियों के माध्यम से शराब दुकानों में शराब बिक्री कराया जाता है।तथा शराब बिक्री करने के बाद बिक्री किये गए राशि को सरकार के खाते में जमा करना होता है।लेकिन आबकारी विभाग की मेहरबानी से करोड़ों रुपए की राशि अब तक उक्त कंपनी के द्वारा जमा नही कराया गया है।जबकि सरकार के खाते में प्रत्येक माह के अंतिम दिन बिक्री किए गए सभी राशि को जमा कराया जाना है लेकिन इनके द्वारा करोड़ो रुपए की राशि अब तक जमा नही कराया गया है।उक्त कंपनी के द्वारा शराब बिक्री किये गए राशि की जांच की जाए तो करोड़ों रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आ सकता है।
