सुल्तानपुर। जिले के कुरेभार थाना क्षेत्र के सेउर गांव के पास रविवार सुबह एक युवक ने इनोवा कार में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद युवक अपने बच्चों की भी हत्या करने के फिराक में था। लेकिन बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि आरोपी राहुल मिश्रा 37 वर्ष कांशीराम योजना का रहने वाला है। बताया जाता है कि आरोपी रविवार सुबह करीब 5 बजे अपनी पत्नी मोनिका गुप्ता 35 वर्ष, पुत्री इशिका 12 वर्ष व पुत्र अथर्व 5 वर्ष को इनोवा कार में लेकर लखनउ एक्सप्रेस वे से होकर रायबरेली जा रहा था। तभी आरोपी ने ग्राम सेउर के पास कार को खड़ी कर मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं बच्चे गेट खोलकर भागे तो गश्ती दल गाड़ी के पास पहुंचा।
जिससे पुलिस आरोपी के पास आया, तो आरोपी कार को अंदर से लॉक कर दिया था। जिसे पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। बताया जाता है कि दोनों राहुल और मोनिका ने लव मैरिज की थी। हत्या का वजह पत्नी के चरित्र पर संदेह करना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
