दुर्ग, । छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को संभालने CRPF जवान स्पेशल ट्रेन से दुर्ग पहुंच गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए सुदूर अंचलों और शहरों में केंद्रीय फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके लिए 3000 जवान आ गए हैं।
जिसके लिए 600 से ज्यादा बस, सूमो, ट्रक का अधिग्रहण किया गया है. ये फोर्स दूसरे चरण के चुनाव तक मोर्चा संभालेंगी.7 नवंबर को होगा मतदानबता दें कि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है. 20 सीटों में पहले मतदान होगा. जिसमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मानपुर-मोहला, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोड़ागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा विधानसभा शामिल है.
