क्या आपने कभी ऐसी स्थिति का सामना किया है जब आपके पास कन्फर्म ट्रेन टिकट है लेकिन किसी कारणवश आप यात्रा नहीं कर पा रहे हैं? उस स्थिति में कई बार आप टिकट समय से कैंसिल नहीं कराते और आपके पैसे भी कट जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अब आप उन पैसों को बचा सकते हैं।
दरअसल, कई बार यात्री टिकट तो बुक करवा लेते हैं, लेकिन किसी वजह से वह यात्रा नहीं कर पाते। वे अपनी जगह किसी और शख्स को अपने टिकट पर यात्रा करवाना चाहते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि रेलवे ने इसको लेकर भी नियम बनाया हुआ है। यदि आप भी परिवारवाले के टिकट पर यात्रा करना चाहते हैं तो फिर आसान तरीके से ऐसा कर सकते हैं।
इन स्टेप्स को फॉलो करके ट्रांसफर करें टिकटस्टेप-
1: सबसे पहले टिकट का प्रिंट आउट ले लें।
स्टेप-2: अब आपको रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा। यह नजदीकी रेलवे स्टेशन पर स्थित होते हैं।
स्टेप-3: यहां आपको जिसके नाम टिकट ट्रांसफर करना है, उसका आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी ले जाना होगा।
स्टेप-4: अब आप काउंटर से टिकट को ट्रांसफर करने के लिए ऐप्लीकेशन दे सकते हैं।