Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शाला प्रबंध समिति के क्षमता संवर्धन विकास हेतु चार दिवसीय डीआरजी प्रशिक्षण डाइट कोरबा मे संपन्न
    कोरबा

    शाला प्रबंध समिति के क्षमता संवर्धन विकास हेतु चार दिवसीय डीआरजी प्रशिक्षण डाइट कोरबा मे संपन्न

    By Tv 36 HindustanFebruary 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ रायपुर एससीईआरटी के निर्देश मार्गदर्शन मे छत्तीसगढ के समस्त जिलो मे एस सी ई आर टी रायपुर से प्रशिक्षित राज्य स्रोत समुह शिक्षको द्वारा जिला स्रोत शिक्षक समुहो को प्रशिक्षित किया जाना है इसी क्रम मे कोरबा जिले के जिला शिक्ष एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट कोरबा मे एस आर जी सर्वेश सोनी ,संतोष जगत व संध्या एक्का द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण जिला स्रोत समूह मास्टर ट्रेनरो को प्रशिक्षित करने दिनांक 18/02/2022 से 21/02/2022 तक प्रभावी ढंग से सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया।

    प्रथम दिवस का औपचारिक उद्घाटन डाइट प्राचार्य एच एस लकरा मेडम व जिला कार्यक्रम समन्वयक गौरव शर्मा तथा रिंकु लोध व अरविंद शर्मा की उपस्थिति मे किया गया प्राचार्य महोदया ने सभी विकासखंड से उपस्थित 48 जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षुकों को प्रशिक्षणके संपूर्ण विषय वस्तुओ को गंभीरता पूर्वक ग्रहण करने की बात कही।

    राज्य मास्टर ट्रेनर सर्वेश सोनी ने प्रधानपाठको के नेतृत्व क्षमता पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी जिला मास्टर ट्रेनर्स को इस लीडरशिप को जिले के सभी प्रधानपाठको तक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने हेतु बताया ताकि वे अपनी शाला के शाला प्रबंधन समिति का विश्वास, विश्वसनीयता,तथा सक्रिय सहयोग प्राप्त कर सके उन्होने जीवन को लक्ष्य लेकर जीने हेतु प्रेरित करने की उदाहरण दिये ,अपने आसपास मे अनेक आदर्श की पहचान कर उनसे प्रेरणा लेने के लिये कहा।

    मास्टर ट्रेनर संतोष जगत व श्रीमती संध्या एक्का ने इस प्रशिक्षण मे शिक्षक विकास मे विद्यालय प्रमुख की भूमिका,विद्यार्थी विकास मे विद्यालय प्रमुख की भूमिका,शाला त्यागी,व अनियमित उपस्थिति तथा ठहराव की समस्या को दूर करने मे शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की भूमिका,शिक्षा गुणवत्ता के निरंतरता मे प्रबंध समिति की भूमिका,विद्यालय मद व वित्तीय प्रबंधन मे एसएमसी का योगदान, विद्यालय मे संचालित विभिन्न योजनाओ तथा जेंडर तथा बालिका शिक्षा पर अपने व्याख्यान से प्रभावित किया,सर्वेश सोनी ने शाला सुधार योजना व शाला विकास योजना के क्रियान्वयन मे सामुदायिक सहभागिता के दायित्व पर जिले के विभिन्न स्कूलो को उदाहरण सहित समझाया,

    कार्यक्रम के अंतिम दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ के 17 विकास लक्ष्यो का विद्यालय प्रबंधन मे क्या भूमिका है बताया गया,सभी विकासखंड के अलग-अलग ग्रुप द्वारा लघुनाटिका व प्रेरणा गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम कर शाला प्रबंधन के उदेश्यो को प्रस्तुत किया गया समापन समारोह के मुख्य अभ्यागत जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज सर ने प्रभावी प्रशिक्षण दिये जाने पर सर्वेश सोनी संग मास्टर ट्रेनरो को बधाई दी तथा जिले के प्रशिक्षणार्थी डीआरजी से सभी स्कूलो तक लीडरशिप व शाला प्रबंध समिति को सशक्त बनाने पर बल दिया उन्होने जिले के विद्यालयो मे शिक्षक शिक्षिकाओ के मुख्यालय मे या मुख्यालय के आठ किमी पर निवास रत रहकर विद्यालय हित मे जुडे रहने को आवश्यक बताया।

    मंचस्थ अभ्यागतो का सस्वागत प्रशिक्षणार्थियो की ओर से बेनूलाल साहू, बासंती कुर्रे,सुशील तिवारी,विजय बाजपेई, अजीज मोहम्मद, जगजीवन कैवर्त्य, निर्मला शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा किया गया ,जिला कार्यक्रम समन्वयक गौरव शर्मा द्वारा विकासखंडो व विद्यालयो मे आगामी आयोजित शाला प्रबंध समिति क्षमता विकास कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे मे बताया ,प्रधानपाठक रामनारायण जगत ने प्रशिक्षण को सफल व प्रभावी बताते हुये राज्य मास्टर ट्रेनर के साथ-साथ कार्यक्रम मे अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति प्रदान करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी जी पी भारद्वाज व डाइट प्राचार्य के साथ उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओ के साथ डाइट परिवार को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्यापक के तेवर सख्त, छात्रों से अवैध फीस वसूलने का आरोप
    Next Article कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा पाँच में से अधिकांश राज्यों में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन सीएम साय…

    March 8, 2026

    सीएम साय के दौरे से पहले डबल मर्डर, 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या…

    March 8, 2026

    आज का राशिफल जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान…

    March 8, 2026

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर ब्रह्मचर्य की असली शक्ति क्या है प्रेमानंद जी ने बताया जीवन बदलने वाला रहस्य…
    • पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश माफ नहीं करेगा, ममता बनर्जी पर बरसे …
    • आज महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित…
    • जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन सीएम साय…
    • भारत बनाम न्यूजीलैंड का महामुकाबला, 2023 की हार का बदला लेगी टीम इंडिया, जानिए संभावित प्लेइंग 11, पिच और मौसम का मिजाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?