Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज होगी CWC की बैठक Caste Census पर मोदी सरकार से मनवाई बात, राहुल का अगला प्लान क्या है …
    समाचार

    आज होगी CWC की बैठक Caste Census पर मोदी सरकार से मनवाई बात, राहुल का अगला प्लान क्या है …

    By Tv 36 HindustanMay 2, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – मोदी सरकार ने जातिय जनगणना कराने का फैसला किया है, जिसे कांग्रेस अपनी जात बता रही है। पार्टी के नेता इसका श्रेय राहुल गांधी को दे रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेता शुक्रवार शाम को पार्टी की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में पहलगाम आतंकवादी हमले और आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने संबंधी सरकार के फैसले पर चर्चा करेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में देश के समक्ष मौजूद दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

    सूत्रों ने बताया कि सीडब्ल्यूसी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर एक प्रस्ताव पारित कर सकती है और राष्ट्रीय जनगणना के तहत जाति आधारित गणना जल्द कराने के लिए धनराशि आवंटित करने की भी मांग कर सकती है।

    शाम चार बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
    रमेश ने कहा, ‘‘शुक्रवार को शाम चार बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी और हम इस पर चर्चा करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा पहलगाम हमला है और हम इस पर चर्चा करेंगे क्योंकि यह देश के सामने सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा है। देश (कार्रवाई का) इंतजार कर रहा है और जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है वे न्याय मांग रहे हैं।” सीडब्ल्यूसी की बैठक यहां पार्टी के 24, अकबर रोड स्थित कार्यालय में होगी।

    रमेश ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जाति आधारित गणना के मुद्दे पर भी चर्चा करेगा जिसकी घोषणा सरकार ने बुधवार को की थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम संसद में 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा हटाने का मुद्दा उठाएंगे।’’ केंद्र ने बुधवार को घोषणा की थी कि जातिगत गणना अगली जनगणना का हिस्सा होगी, जिसमें आजादी के बाद पहली बार जातियों का विवरण शामिल किया जाएगा। पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पिछले सप्ताह 24 अप्रैल को भी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई थी।

    पहलगाम पर भी चर्चा
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि 22 अप्रैल के हमले के दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। गांधी ने कहा था कि वह सरकार द्वारा ‘‘11 साल तक विरोध” करने के बाद आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने के ‘‘अचानक” लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा था कि केंद्र को इसके कार्यान्वयन के लिए समयसीमा बतानी चाहिए।

    जाति आधारित गणना पर सरकार की घोषणा के लिए कांग्रेस द्वारा चलाए गए निरंतर अभियान को श्रेय देते हुए गांधी ने कहा था कि अभी तो उन्हें यह संदेह है कि कार्यान्वयन के मामले में यह फैसला महिला आरक्षण विधेयक की राह पर जा सकता है। उन्होंने इसके लिए सरकार से एक विशिष्ट तारीख बताने की मांग की। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि यह स्पष्ट है कि जातिगत गणना के लिए कांग्रेस ने सरकार पर जो दबाव बनाया था, वह काम कर गया है।

    Post Views: 395

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का भविष्य मेष-तुला राशि के विद्यार्थी वर्ग को मिल सकती है शिक्षा में सफलता, जानें राशिफल…
    Next Article मोदी सरकार लेने जा रही इंदिरा गांधी वाला ये एक्शन, उस वक्त दो टुकड़ों में बंट गया था पड़ोसी मुल्क…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…

    February 27, 2026

    सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…

    February 27, 2026

    2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…

    February 27, 2026

    अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    • आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?