
स्पोर्ट्स। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। गेम्स के 10 वे दिन भी भारतीय खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर मैडलों की बरसात कर दी है। बॉक्सर नीतू घंघस ने इंग्लैंड की डेमी जेड को 5-0 से हरा कर गोल्ड मैडल जीत लिया है।
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने 48 किग्रा भार वर्ग में इंग्लैंड के कियारन मैकडोनाल्ड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीँ दूसरी ओर भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इस शानदार मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया है।
इसी के साथ अब भारत के पास भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला एकल – बैडमिंटन में सिंगापुर की येओ जिया मिन को सेमीफाइनल मुकाबले में हरा दिया और और अब वे फाइनल में गोल्ड के लिए खेलेंगी। भारत के पास अब 14 गोल्ड, 11 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मैडल हो गए हैं।