*कोरबा/निजात अभियान के तहत गांजा अवैध शराब एवं नशीली दवाईयॉ पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दर्री थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रगति नगर निवासी पप्पू चौहान देशी शराब 35 पौआ बिक्री करने के लिए ले जा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी पप्पू चौहान के कब्जे से जूट बोरी में 35 पौआ देशी शराब जुमला 2800/- रूपये, एवं बिक्री नगद 160 रुपए को बरामद कर जप्त किया गया,जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 (1) (क, ख) 34 (2)आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ *अपराध क्रमांक 389/2022 धारा 34(1 ) (क,ख )34 (2)आबकारी अधिनियम* कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शैलेंद्र भोसले,हमराह आर सुरेश महिलांगे के महत्वपूर्ण भूमिका रही।