बिलासपुर, 14 मार्च। हसदेव नदी पुराना पूल के पास केंदई मोरगा में नदी के बिचो बीच पानी में मछ्ली फसाने वाले रस्सी में अज्ञात महिला उम्र करीबन ३० से ३५ होगी मृत अवस्था में पड़ी मिली है। बॉडी छत बिछत हालत में है। घटना करीबन १५ से २० दिन की होगी। हुलिया रंग गोरी, ऊंचाई करीबन ५’५”, शरीर में पीला रंग की शूट कमर में काला रंग की सेलेक्स पहनी है।दोनों हाथ में सोने जैसे धातु का एक एक कंगन लाल रंग की दो दो चूड़ी पहनी है एवम गला में सोना का मंगल सूत्र पहना है, कान में सोने कि टॉप्स ,दोनों पैर में पायल , दाहिने पैर मेके उंगली में बिचिया , बाए हाथ के तीन उंगली में अंगूठी पहनी है ।गला में लाल रंग का गमछा लिपटा है। चेहरा पहचान में नही आ रहा है। पाव खाली है।
ग्रामीणों के बताए अनुसार संभवतः अन्यत्र जगह से पानी कहर से बह कर आना बताए। मछ्ली फसाने वाले रस्सी में फंस जाना ।मृतिका के शवगृह पोड़ी में रखा गया है।जिस किसी भी व्यक्ति,नागरिक ,को इस संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो ,अपने नजदीकी थाना को अवगत करा देवे।ताकि चौकी मोरगा थाना बांगो को प्राप्त हो सके। अज्ञात मृतिका की शव की सिनाखती हों सके। समस्त नागरिक गनो से अपील है।