रतलाम
सीएम शिवराज सिंह चौहान रतलाम जिले में हो रहे विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करने के लिए शहर पहुंचे। महिला सम्मेलन में मंच पर पहुंचने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों के साथ थिरके। इसके बाद लाड़ली बहनों ने उन्हें 100 फीट लंबी राखी बांधी।
कार्यक्रम स्थल तक जाने के दौरान मार्ग में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। सीएम शिवराज आज 898.18 करोड़ रुपये लागत के 80 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व 476.36 करोड़ रुपये लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।