Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ईवीएम पर फिर छिड़ी बहस, राहुल गांधी से लेकर अखिलेश तक सब हमलावर, जानें कहां से शुरू हुआ जिक्र…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    ईवीएम पर फिर छिड़ी बहस, राहुल गांधी से लेकर अखिलेश तक सब हमलावर, जानें कहां से शुरू हुआ जिक्र…

    By Tv 36 HindustanJune 17, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी:- देश में फिर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का जिन्न बोतल से बाहर आ चुका है. इसे लेकर तमाम बयानबाजी और चर्चाएं हो रही हैं. एक बार फिर से ईवीएम की जगह बैलेट पेपर की माग उठने लगी है. इस बार यह बहस और मांग नेशनल नहीं, बल्कि इंटरनेशनल हो चुकी है.

    दरअसल, इस बहस की शुरुआत हुई है दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के एक एक्स पोस्ट से. इस पोस्ट में मस्क ने ईवीएम के हैक होने और इसे हमेशा के लिए खत्म करने की बात कही है. उनके इस पोस्ट के बाद कांग्रेस के राहुल गांधी, सपा के अखिलेश यादव और कई अन्य दलों के नेता भी ईवीएम के मुद्दे पर आक्रमक हो गए हैं.

    क्या कहा राहुल गांधी ने?

    राहुल गांधी ने मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट पर शिवसेना शिंदे गुट के नेता रवींद्र वायकर की 48 वोटों से जीत से जुड़ी ईवीएम कंट्रोवर्सी का हवाला देते हुए एक्स पर लिखा, भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स है, और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है. हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं. जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है.

    क्या कहा अखिलेश यादव ने?

    इस बहस में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “टेक्नॉलजी समस्याओं को दूर करने के लिए होती है, अगर वही मुश्किलों की वजह बन जाए, तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए. आज जब विश्व के कई चुनावों में EVM को लेकर गड़बड़ी की आशंका ज़ाहिर की जा रही है और दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स EVM में हेराफेरी के ख़तरे की ओर खुलेआम लिख रहे हैं, तो फिर EVM के इस्तेमाल की ज़िद के पीछे की वजह क्या है, ये बात भाजपाई साफ करें. आगामी सभी चुनाव बैलेट पेपर मतपत्र से कराने की अपनी मांग को हम फिर दोहराते हैं.

    एनडीए ने इस तरह की विपक्ष को घेरने की कोशिश

    विपक्ष की तरफ से ईवीएम को लेकर लगातार सवाल आते देख एनडीए के नेता भी इसके बचाव में उतरे. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “चट भी मेरी पट भी मेरी… यह नीति नहीं चलने वाली. आप जीते तो ईवीएम हीरो आप हारे तो ईवीएम जीरो.

    जीतनराम मांझी ने कहा- गुमराह कर रहा विपक्ष

    केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार कह दिया कि ईवीएम में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है, तो वे विपक्ष केवल अपने मनोरंजन के लिए ऐसा कहते हैं. अगर ईवीएम में छेड़छाड़ की बात थी, तो आज उन्हें इतनी सीटें नहीं मिलतीं. वे ईवीएम पर सवाल उठाकर अपनी कमजोरी दिखा रहे हैं, जैसे जनता को गुमराह कर रहे हैं कि संविधान खतरे में है.’

    शिवसेना शिंदे गुट के नेता बोले- यह महज अफवाह

    वायकर के मामले में शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम का कहना है कि जिसदिन से रिजल्ट आया है, उस दिन से ही हमारी पार्टी के चुने उम्मीदवार वायकर के खिलाफ शिवसेना UBT की तरह से तमाम अफवाहे फैलाई जा रही हैं.

    चुनाव आय़ोग भी कूदा बचाव में

    ईवीएम के बढ़ते विवाद के बीच राहुल गांधी ने जिस खबर को शेयर करते हुए इस पर सवाल उठाए उसे लेकर चुनाव आयोग ने सामने आकर जवाब दिया है. राहुल गांधी के एक्स पोस्ट के बाद मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट निर्वाचन अधिकारी वंदना सूर्यवंशी ने कहा, ईवीएम के लिए किसी तरह के ओटीपी की जरूरत नहीं होती. जो खबर है वो गलत है. इसमें सिर्फ रिजल्ट बटन प्रेस करके काम होता है. इलेक्शन कमीशन ने अपनी प्रकिया फॉलो की है. सबंधित अखबार को डिफिमेशन का नोटिस दिया है.

    यहां से शुरू हुई पूरी बहस

    ईवीएम पर यह बहस एलन मस्क के एक पोस्ट से शुरू हुई. हालांकि मस्क का पोस्ट भारत को लेकर नहीं था. मस्क ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए जो पोस्ट किया था वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के भतीजे और अमेरिकी चुनावों में इंडिपेंडेंट उम्मीदवार रॉबर्ट एफ कैनेडी की सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में था. उस पोस्ट में रॉबर्ट एफ कैनेडी ने अमेरिकी के प्यूर्टो रिको में हुए प्राथमिक चुनाव में ईवीएम की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि सौभाग्य से वहां पेपर ट्रेल था. जिससे समस्या की पहचान हो सकी.

    क्या लिखा था एलन मस्क ने?

    रॉबर्ट एफ कैनेडी के एक्स पोस्ट के जवाब में एलन मस्क ने लिखा था कि हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए. मनुष्य या एआई इसे हैक कर सकते हैं. इसे हैक करने का जोखिम बहुत अधिक है.

    Post Views: 1,360

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या अग्निपथ योजना में बदलाव करने जा रहे PM मोदी, फेरबदल से जुड़ी अटकल पर आया केंद्र का यह बयान…
    Next Article NCERT ने बदला अयोध्या वाला चैप्टर तो भड़के राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास, जानें क्या बोले…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…

    March 28, 2026

    सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…

    March 28, 2026

    अब ये चीजें होने वाली हैं महंगी ईरान युद्ध का असर घर से अस्पताल तक इस्तेमाल…

    March 28, 2026

    रत्न शास्त्र नीलम रत्न इन लोगों को पहनना चाहिए, जानें कब और कैसे पहनें…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…
    • सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…
    • अब ये चीजें होने वाली हैं महंगी ईरान युद्ध का असर घर से अस्पताल तक इस्तेमाल…
    • रत्न शास्त्र नीलम रत्न इन लोगों को पहनना चाहिए, जानें कब और कैसे पहनें…
    • इस एयरपोर्ट का आगाज एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी यहां की सूरत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?