नई दिल्ली:- सर्दियों की शुरुआत हो चुकी हैं। सर्दियों के शुरुआत के साथ ही सर्दियों के थीम के अनुसार???? अगर आप भी अपना बगीचा सजाने का प्लान कर रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कम खर्च में अपने बगीचे की सजावट कर सकती हैं। बगीचे की सजावट करना इतना भी मुश्किल नहीं होता है।
हैंगिंग प्लांट की मदद से सजाएं
आप अपने गार्डन को हैंगिंग प्लांट की मदद से भी सजा सकती हैं। इसके अलावा अगर आपका गार्डन छोटा है तो आपको अपने गार्डन में फेयरी लाइट्स लगाना चाहिए। ठंड के दिनों में अंधेरा काफी जल्दी हो जाता है। ऐसे में शाम के समय आप चाहे तो कुछ देर के लिए लाइट्स चला सकती हैं। इससे आपका गार्डन काफी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।
पुरानी साइकिल को गार्डन में लगाएं
पुरानी साइकिल की मदद से भी आप अपने गार्डन की सजावट कर सकती हैं। अनोखा गार्डन तैयार करने के लिए आपको अपने गार्डन में पुरानी साइकिल को रखना चाहिए। साइकिल को आप चाहे तो कलर की मदद से कलर भी कर सकते हैं। फिर साइकिल पर कुछ हैंगिंग प्लांट लटका दें। इसे गार्डन के बीच में रखें। इन चीजों से आप अपने गार्डन को यूनिक लुक दे सकती हैं।
पिंजरे में लगाएं प्लांट
पक्षी के पिंजरे को भी आप हैंग करके गार्डन में उसमें प्लाट्स लगा सकती हैं। वहीं उसमें पक्षी के खाने की चीजें भी रखें। ताकि आपके गार्डन में पक्षी भी आते रहें। कोशिश करें की पिंजरे को अच्छे से सजाएं। ताकि यह आपके गार्डन की खूबसूरती को बढ़ाएं।
डिजाइनर पॉट लगाएं
प्लांट के लिए आपको डिजाइनर पॉट खरीदना चाहिए। अगर आपका बजट कम है तो आप खुद से भी डिजाइनर पॉट बना सकती हैं। इस तरीके का पॉट देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। कोशिश करें की आप अपने पॉट को कलरफुल रंग से सजाएं। यह आपके गार्डन की खूबसूरती को बढ़ा सकता है।