दीपिका पादुकोण गुरुवार को भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के लिए तिरुमाला पहुंची थीं. उनके साथ उनकी बहन और प्रोफेशनल गोल्फर अनीशा पदुकोण भी मौजूद रहीं. दोनों बहनों ने वेंकटेश्वर मंदिर में मत्था टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया.एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर दीपिका पादुकोण की वेंकेटेश्वर मंदिर में पूजा करने का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दीपिका को ब्लैक हुडी और पैंट में बिल्कुल कैजुअल लुक में देखा जा सकता है. इस दौरान उन्होंने शोल्डर पर एक ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था. वहीं उनकी बहन अनीशा ऑरेंज कलर की हुडी के साथ ब्लैक पैंट पहने और स्लिंग बैग के साथ स्पॉट हुईं.
दोनों बहनों ने की मंदिर में पूजासामने आए वीडियो में दीपिका और उनकी बहन अनीशा को बेहद शांति से मंदिर में चलते देखा गया. दोनों बहनों को मंदिर में आरती लेते भी देखा गया. बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म 25 जनवरी, 2024 को रिलीज की जाएगी. फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आएंगे. आज ही उनकी फिल्म के गाने ‘शेर खुल गया’ का टीजर रिलीज हुई है और अब शुक्रवार को गाना रिलीज किया जाएगा. दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंटदीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ में नजर आई थीं.
