Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, तय हो सकते हैं उम्मीदवारों के नाम…
    News

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, तय हो सकते हैं उम्मीदवारों के नाम…

    By Tv 36 HindustanDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने भी कमर कस ली है. न्याय यात्रा संपन्न होने के बाद अब चुनाव की आगे की रणनीति और प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की आज बैठक होने वाली है. इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता स्थानीय नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे. आम आदमी पार्टी ने जिस तरह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, इसकी संभावना है कि कांग्रेस भी इस कमेटी में प्रत्याशियों की पहली सूची पर विचार करें.

    2013 में कांग्रेस को मिले थे सिर्फ 8 सीट: दिल्ली में लगातार 15 सालों तक कांग्रेस की सरकार रही थी. आम आदमी पार्टी के गठन के बाद दिल्ली की सत्ता कांग्रेस की हाथ से चली गई. साल 2013 में जब पहली बार आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में उतरी थी तो सत्ता में काबिज रही कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें ही मिली थी. दिल्ली में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया. मगर वह सरकार अधिक दिन तक नहीं चल पाई. 49 दिनों में ही वह सरकार गिर गई थीं.

    अस्तित्व बचाने के लिए झोंकी ताकत: उसके बाद दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था. उसके बाद हुए दो विधानसभा चुनाव वर्ष 2015 और 2020 में दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला. जिसके चलते कांग्रेस बैक फुट पर चली गई. इस बार कांग्रेस अस्तित्व बचाने के लिए पूरी कोशिश में जुटी है. इसी के तहत बीते 30 दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली गई. अब जब दूसरी पार्टियां घोषणा पत्र बनाने, प्रत्याशियों का नाम तय करने जा रही है, कांग्रेस भी स्क्रीनिंग कमेटी में इन सब मुद्दों पर चर्चा करने वाली है. चुनावी मुद्दों के साथ-साथ इसमें मजबूत सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की चर्चा होने की संभावना है. स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, जय भगवान अग्रवाल, सुभाष चोपड़ा, अजय माकन शिरकत करेंगे.

    बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में बीते 8 नवंबर से न्याय यात्रा शुरू हुई थी. पिछले 30 दिनों में दिल्ली की 70 विधानसभाओं में न्याय यात्रा निकाली गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के मुताबिक यह यात्रा जिस गली मोहल्ले, सड़कों से निकली लोगों का खूब समर्थन मिला. उन्होंने कहा कि इसी तरह 15 वर्षों में शीला दीक्षित ने जिस दिल्ली को विकसित बनाया था, 11 वर्षों में केजरीवाल सरकार ने उसके धरातल को ही हिला कर रख दिया है. दिल्लीवालों के दुख, दर्द, पीड़ा और परेशानी को कोई सुनने समझने वाला नही है.

    Post Views: 1,080

    chhattisgarh Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिल्ली विधानसभा चुनाव, जनता पार्टी, जनहित दल और दिल्ली जनता पार्टी मिलकर लड़ेगी चुनाव…
    Next Article AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’, BJP दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?