नई दिल्ली:- दिल्ली में स्वच्छ पानी के लिए 9000 करोड़ का बजट
वाटर टैंकर में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा. एक कमांड कंट्रोल सिस्टम बनाने का ऐलान
यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और मरम्मत करने के लिए किए हैं
यमुना को साफ करना हमारी पहली प्राथमिकता है. जल संकट को दूर करने के लिए साबरमती रिवर फ्रंट की तरह सफाई के लिए यमुना को बनाया जाएगा.
यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ की 40 डिसेंट्रालाइज़ ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे.
वाटर लॉस को रोकने के लिए 200 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
तालाबों को पुनर्जीवित के लिए 50 करोड़
रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
100 साल के विकास को ध्यान में रखते हुए जल क्षेत्र में परामर्श केंद्र के लिए 10 हज़ार करोड़ का बजट का प्रावधान
दिल्ली वालों की दीदी रेखा हूँ, जनता के हित में काम करके दिखाउंगी-सीएम
लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जाएगा, यह हर दो साल में किया जाएगा. पारदर्शिता से उद्योग चलाए जाएंगे.
बजट में दिल्ली में ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना करने की घोषणा
नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी सरकार, इससे व्यापार करने में आसानी होगी-सीएम
नई वेयर हाउस पॉलिसी की घोषणा