नई दिल्ली:- सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर वकीलों से मुलाकात का अतिरिक्त समय मांगा है. इस याचिका पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई है. मामले की सुनवाई जस्टिस नीना बंसल कृष्णा करेंगी. केजरीवाल ने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें वकीलों से सप्ताह में दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अतिरिक्त मुलाकात की उनकी मांग को खारिज कर दिया था.
