नई दिल्ली:- महिलाओं को ₹2500 की वित्तीय सहायता देने के लिए प्रस्तावित ‘महिला सम्मान योजना’ पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार सुबह दिल्ली सचिवालय पहुंचीं. इस योजना को अंतिम मंजूरी देने के लिए दिल्ली कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. सरकार इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम मान रही है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री कोई आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं.
