Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली वासियों को बिन मांगे मिल गई लंबी छुट्टी….
    News

    दिल्ली वासियों को बिन मांगे मिल गई लंबी छुट्टी….

    By Tv 36 HindustanSeptember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले आगामी जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। इस सम्मेलन की वजह से पूरे शहर के स्कूलों-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों को 8-10 सितंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।इस छुट्टी की वजह से अब दिल्लीवासियों को लॉन्ग वीकएंड मिल गया है।

    ऐसे में छुट्टियां मिलते ही कई लोगों ने घूमने का प्लानिंग शुरू कर दी होगी। अगर आप भी दिल्ली बंद के दौरान कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के बार में, जहां आप इस लॉन्ग वीकएंड आसानी से घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    लखनऊअगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और आपको शॉपिंग पसंद है, तो इस लॉन्ग वीकएंड आप लखनऊ जाने का प्लान बना सकते हैं। आप यहां बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा देख सकते हैं। साथ ही यहां के लजीज पकवान और चिकनकारी वाले कपड़े आपकी छुट्टियों को मजेदार बना सकते हैं।

    आगराअगर आप ऐतिहासिक जगहों के शौकीन हैं, तो आगरा शहर आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। आप यहां मौजूद ताज महल और आगरा के किले का दीदार कर सकते हैं। आप यहां से ग्वालियर भी जा सकते हैं, जो अपने समृद्ध इतिहास और वास्तुशिल्प के लिए भी जाना जाता है। आप यहां जय विलास पैलेस, सूर्य मंदिर और ग्वालियर किला देख सकते हैं।

    मंडावायह छोटा सा शहर अपनी खूबसूरत चित्रित हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है। इन हवेलियों की दीवारों पर जटिल भित्तिचित्र और कलाकृतियां क्षेत्र की कलात्मक विरासत को प्रदर्शित करती हैं। अगर आप एक साथ किसी बड़े ग्रुप में घूमने जा रहे हैं, तो शहरी जीवन की हलचल से दूर सुकून के पल बिताने के लिए यह एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

    अमृतसरअगर आप इस वीकएंड दिल्ली के आसपास कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो आप अमृतसर भी जा सकते हैं। आपको यहां इतिहास, आध्यात्मिकता और संस्कृति का एक समृद्ध मिश्रण देखने को मिलेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 10 लाख रुपए तक का लोन….
    Next Article एचडीएफसी के शेरहोल्डर्स को मिला बड़ा फायदा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों का मिला बड़ा झटका…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…

    February 25, 2026

    ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…

    February 25, 2026

    पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में लौटेगी ठंड इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल…

    February 25, 2026

    एक मार्च को होगा टेपा व हास्य कवि सम्मेलन, पहनाएंगे सब्जियों की माला मोदी, पुतिन व ट्रंप खेलेंगे होली…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…
    • ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…
    • पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में लौटेगी ठंड इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल…
    • एक मार्च को होगा टेपा व हास्य कवि सम्मेलन, पहनाएंगे सब्जियों की माला मोदी, पुतिन व ट्रंप खेलेंगे होली…
    • 45 साल के हुए ये एक्टर, 200 रिजेक्शन के बाद करियर को मिला ब्रेक, आज है करोड़ों के मालिक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?