कोरिया/बैकुंठपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कोटा के विधायक एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सुकमा जिले में इस प्रकार की एक महीने में नाबालिक बच्ची पर दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है। कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर हल्ला बोलते हुए कहा की सुकमा सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की कानून व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
आयोजन स्थल से कोरिया भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े ने कहा की पोटा केबिन के अंदर भी बच्चियां सुरक्षित नहीं है। पोटा केबिन अधीक्षक सहित अन्य आश्रमों छात्रावासो में अपात्र लोगों की नियुक्तियां की जा रही है।मोटा कमीशन की एवज में कांग्रेस सरकार कवासी लखमा के इशारे पर पूरी तरह से खुली छूट दे रही है।ऐसी घटनाएं इसी का परिणाम है।प्रदर्शन में शामिल कोरिया जिला पंचायत सदस्य व महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े ने कहा की नाबालिक बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटना के बाद गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री लखमा अपने पद पर रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। और घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देने की बजाय चुप्पी साध कर बैठे हैं।
इसी कड़ी में कोरिया जिला पंचायत सदस्य पटना क्षेत्र व भाजपा नेत्री सुनीता कुर्रे ने कहा की मणिपुर की घटना पर राजनीति करने वाले अब आदिवासी छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर चुप क्यों है। घटना के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। शनिवार रात सुकमा जिले के एर्राबोर के पोटा केबिन में आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोरिया और महिला मोर्चा के नेतृत्व में बैकुंठपुर नगर पालिका कांप्लेक्स परिसर में मुख्यमंत्री व मंत्री कवासी लखमा के इस्तीफे की मांग करते हुए पुतला दहन किया गया है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य एवम महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वंदना विजय राजवाड़े ,सुनीता कुर्रे जिला पंचायत सदस्य पटना ,वरिष्ठ भाजपा नेत्री रामावती राजवाडे ,जिला मंत्री गीता गिरि,महामंत्री संगीता गुप्ता , बबीता ग्वाले उपाध्यक्ष ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह, हर्षल गुप्ता महामंत्री,अंजय तिवारी इत्यादि की सराहनीय भूमिका रही।
