
पटना/बिहार : ब्यूटी पार्लर में दबिश देकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पार्लर में फेशियल से लेकर हेयर कटिंग कराने जाने वाली महिलाओं का छिपकर अश्लील फोटो खींचने का धंधा चल रहा था। छापेमारी में पुलिस ने एक महिला कर्मी और उसके सहयोगी को रंगे हाथों दबोचा है।
जानकारी के अनुसार महिलाओं के अश्लील फोटो खींचने का काम राजधानी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद इलाके के एक ब्यूटी पार्लर में चल रहा था। पुलिस ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मामले का खुलासा किया।पुलिस ने गिरफ्तार किए महिला और उसके सहयोगी युवक के मोबाइल से महिला ग्राहकों के आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद की गई है। पूछताछ के बाद इन दोनों को जेल भेज दिया गया है।