मोहला। नवीन जिला मोहला मानपुर अं.चौकी में शिक्षा विभाग ने लापरवाह कर्मियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए एक ही दिन में 7 कर्मचारियों को निलंबित किया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.कमल कपूर बंजारे ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यो से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दो प्रधान पाठक, चार सहायक शिक्षक एवं एक भृत्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।
विगत दिवस ही जिले के कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यो की बैठक लेकर स्पष्ट कर दिया था कि लापरवाही किसी भी स्थिति में नहीं चलेगी और लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा की गई इस कड़ी कार्यवाही से लापरवाह शिक्षको एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
