Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ली पीडब्लूडी, पीएचई, नगरीय निकाय विभाग की समीक्षा बैठक
    छत्तीसगढ

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ली पीडब्लूडी, पीएचई, नगरीय निकाय विभाग की समीक्षा बैठक

    By Tv 36 HindustanFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जांजगीर-चांपा ।उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में अपने प्रभार वाले लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। तीनों विभागों के अधिकारियों को विभागीय कामकाज के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने कहा। उन्होंने कार्यों को समय सीमा के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश।

    साथ ही उन्होंने पीएम आवास, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक शत प्रतिशत पहुंचाने कहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय समन्वय बनाकर सभी कार्य पूर्ण करने कहा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सांसद गुहाराम अजगले, विधायक व्यास कश्यप, कलेक्टर आकाश छिकारा, गुलाब सिंह चंदेल, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, अमर सुलतानिया, प्रशांत ठाकुर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

    बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि निर्माण कार्यों की श्रेष्ठ गुणवत्ता प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी कार्यों के अनिवार्यतः समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में काम पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। तीनों विभागों के अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने और बेहतर मॉनिटरिंग के लिए कार्यप्रणाली में सुधार लाने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जो हमें जिम्मेदारी दी गई है उसके मुताबिक अच्छा काम करना है। उन्होंने सड़कों की मरम्मत का काम पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर में पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पी एम आवास, पीएम विश्वकर्मा, योजना का काम पहली प्राथमिकता के साथ करने कहा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से योजना का प्रचार प्रसार करते हुए क्रियान्वयन किया जाए।

    उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि शहरी क्षेत्र के नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाएं प्रमुखता के साथ प्रदान की जाए। उन्होंने अवैध कालोनी निर्माण पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नगरीय क्षेत्र में राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाते हुए शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य निर्माण कार्याे की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सुबह फील्ड में जाकर निर्माण कार्य एवं सफाई कार्याें का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

    Post Views: 0

    Arun Sao chhattisgarh Deputy Chief Minister Arun Sao took review meeting of PWD Hindi khabar Hindi news hindinews PHE Raipur Today latest news Today news छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कल्चरल कनेक्ट रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleICSI Technique क्या होती है, जानें IVF से कैसे अलग है यह तकनीक…..
    Next Article बच्चों के परीक्षा से पहले माता-पिता को बदलना चाहिए अपनी ये आदतें…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?