रीवा/उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश राजेन्द्र शुक्ल ने अपने गृह ग्राम मऊगंज के ढेरा में स्थित विश्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना कर विन्ध्य के कल्याण और विकास के लिए भगवान शिव से कामना की। गृह ग्राम ढेरा में कुलदेवी मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर सभी के लिए मंगलकामनाएं की। उप मुख्यमंत्री हवन तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।
