Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बैन के बावजूद आतिशबाजी ने फिर खराब की दिल्ली की हवा….
    News

    बैन के बावजूद आतिशबाजी ने फिर खराब की दिल्ली की हवा….

    By Tv 36 HindustanNovember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली।: साफ हवा दिल्ली वालों के नसीब में इस बार फिर से ठंड के मौसम में नहीं है. रही सही कसर दिवाली की रात में हुई आतिशबाजी ने पूरी कर दी है. 2 दिनों तक चली हवा ने मौसम का मिजाज नर्म किया और हवा को थोड़ा साफ किया ही था. पर अब दिवाली की रात हुई आतिशबाजी से हालात फिर से बेकाबू हो चुके हैं. दिल्ली में एयर पॉल्यूशन फिर से बढ़ गया है. क्या है दिल्ली की हवा का मिजाज आइए देखते हैं.

    आतिशबाजी ने फिर खराब की दिल्ली की हवा

    दिल्ली में दिवाली की रात हुई आतिशबाजी ने एक बार फिर से पॉल्यूशन के स्तर को गंभीरतम स्तर तक पहुंचा दिया है. कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में है. जिन इलाकों के एक्यूआई में बढ़त दर्ज की गई वहां हवा की पूरी तरह से पॉल्यूशन वाली है. इन इलाकों में जहांगीरपुरी, आरके पुरम, ओखला, श्रीनिवासपुरी, आनंद विहार, वजीरपुर, बवाना, रोहिणी शामिल हैं.

    दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI 500 के पार दर्ज किया गया. रियल टाइम डाटा के मुताबिक, दिल्ली के ITO में AQI 500 दर्ज किया गया. आईजीआई एयरपोर्ट पर AQI 449 दर्ज किया गया है. आरके पुरम में 500 AQI रिकॉर्ड हुई. लोधी रोड जहां बीते दिन AQI 70 से नीचे था, वहां का AQI अब 500 के करीब दर्ज किया गया. वहीं आनंद विहार का AQI 488 रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, गाजियाबाद में AQI 414, नोएडा में 488 और गुरुग्राम में 413 रिकॉर्ड किया गया है.दिल्ली में एयर पॉल्यूशन का स्तर बढ़ाज़ी मीडिया की टीम ने दिवाली की रात उन इलाकों का जायजा लिया जहां पर सबसे ज्यादा हवा पॉल्यूटेड हो गई.

    दिल्ली में दिवाली की शाम तक ओवरऑल एक्यूआई 218 दर्ज किया गया था. बीते दो दिनों से चल रही हवा की वजह से दिवाली के दिन दिल्ली में आठ साल बाद सबसे बेहतर हालात बने थे. लेकिन जैसे-जैसे पटाखों की गूंज शुरू हुई वैसे-वैसे हवा का स्तर भी गिरता चला गया. और कम तापमान के साथ पॉल्यूशन का स्तर बढ़ने लगा.सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी नहीं मानासुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत दिल्ली में इस साल भी पटाखा बनाने, स्टोर करने और बिक्री के साथ-साथ जलाने पर पाबंदी लगी रही. हालांकि, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में खुलेआम पटाखे बिकते भी नजर आए और लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की.

    इसी के चलते दिल्ली में पॉल्यूशन बढ़ने के आसार जताए जा रहे थे. भले ही इस बार दिवाली से ठीक पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता में तेजी से सुधार देखने को मिला था. इस स्थिति के लिए हाल के दिनों में चली हवा और बारिश को क्रेडिट जाता है. लेकिन आतिशबाजी के बाद जैसे हालात बने हैं, उसे देखते हुए अब ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर दिल्ली में एक दो दिन के अंदर अगर दोबारा हवा की रफ्तार नहीं बढ़ी तो आने वाले कई दिनों तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहां 900 परिवारों ने 22 साल से दिवाली पर एक भी पटाखा नहीं चलाया….
    Next Article दिवाली पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के पीएम को दिया ये खास गिफ़्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?