सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज नवमी पर देवी दर्शन के लिए सलकनपुर जा रहे भाई बहन को ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि मृतक युवक की पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के अष्टा के ग्राम बनवीर पूरा से सुबह दो मोटर साइकिलों पर पांच लोग सलकनपुर देवी दर्शन के लिए निकले थे। तभी हकीमाबाद घाटी के पास एक ट्रैक्टर ने सामने से ही दोनों मोटर साइकिलों में टक्कर मार दी। इस घटना में 40 वर्षीय ठाकुर प्रसाद और 23 वर्षीय उसकी बहन किरण की मौत हो गयी। वहीं, ठाकुर प्रसाद की पत्नी प्रमिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस में दोनों मृतको का पोस्टमार्टम करा कर उनके शव परिजनों को सौप दिए हैं। वहीं घायल आष्टा अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।