बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने हालही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे एक अलग अंदाज में स्विमिंग पूल पर दिखाई दे रहे है। उन्होंने अपनी फिटनेस का राज फैंस के साथ शेयर किया है कि, 87 साल की उम्र में खुद को कैसे फिट रखते हैं। इस वीडियो में वे स्विमिंग पूल में तैरते हुए नजर आ रहे हैं। लिखा है कि, ‘दोस्तों स्वास्थ ही धन हैं, ये मैं रोज करता हूं, क्या आप भी करते हैं’।
सनी देओल और बॉबी देओल ने की तारीफ
धर्मेंद्र का ये वीडियो को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। धर्मेंद्र के दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने भी इस वीडियो में अपना रिएक्शन दिया। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘रियल हीमैन’, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सर आप हमारे लिए इंस्पिरेशन हो’।