नई दिल्ली
महेंद्र सिंह धोनी को भारत में शायद ही कोई ऐसा क्रिकेट फैन हो जो उन्हें पसंद नहीं करता होगा। धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी ने हाल ही में अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग का चैंपियन बनाया। आईपीएल के 16 वें सीजन के बाद यह कहा जा रहा था कि धोनी अब फिर से कभी मैदान पर नहीं उतरेंगे, लेकिन उन्होंने लीग के अंत में साफ किया कि वह अगले सीजन में भी सीएसके के लिए खेलने वाले हैं।बगल में बैठी साक्षी की नजरें भी मोबाइल परसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महेन्द्र सिंह धोनी अपनी वाइफ साक्षी धोनी संग फ्लाइट से जा रहे हैं।
महेन्द्र सिंह धोनी के बगल में साक्षी धोनी बैठी हैं, लेकिन उनकी नजरें मोबाइल फोन पर गुम हैं। वहीं, कैप्टन कूल फ्लाइट में झपकी लेते दिख रहे हैं। जबकि फ्लाइट में मौजूद एयर होस्टेस महेन्द्र सिंह धोनी के साथ वीडियो बना रही हैं। हालांकि, महेन्द्र सिंह धोनी एयर होस्टेस के वीडियो बनाने से अंजान हैं। इस दौरान एयर होस्टेस के चेहरे पर अपने चहेते खिलाड़ी के लिए गजब की दीवानगी देखी जा सकती है।
एयरहॉस्टेस एमएस धोनी का चुपके से सोते हुए एक वीडियो शूट कर लेती है। साथ ही इसमें ऐसा करती हुईं वह नजर भी आ रही है। एयरहॉस्टेस धोनी का वीडियो शूट करते हुए काफी खुश नजर आ रही है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी इस वीडियो शूट होने से बिल्कुल अंजान हैं। अब इस वीडियो को कुछ लोग काफी पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे गलत भी ठहरा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जहां यह सबसे क्यूट वीडियो मानने वाले लोग हैं तो वहीं दूसरी ओर इस वीडियो को लोग धोनी की प्राइवेसी की नजरिए से गलत भी ठहरा रहे हैं। इस दौरान एयरहॉस्टेस के चेहरे पर एमएस धोनी के प्रति उनकी दीवानगी साफ तौर पर देखी जा सकती है।
