अगर आप स्मार्टफोन यूज करते हैं तो आपको कदम-कदम पर सावधानी बरतने की जरूरत है. इस के इस डिजिटल दौर में हर छोटी से छोटी और बड़ी जानकारी लोगों के फोन में ही मौजूद रहती है. इसमें अगर आप सैमसंग का स्मार्टफोन चला रहे हैं तो सावधानी थोड़ी ज्यादा बरतने की जरूरत है. ऐसा हमारा नहीं, खुद सरकार का कहना है.सरकार ने सैमसंग के कई स्मार्टफोन को लेकर अलर्ट जारी किया है. सरकार के तहत काम करने वाली नोडल एजेंसी CERT-In ने सैमसंग के 4 एंड्रॉयड वर्जन पर एक अलर्ट जारी किया गया है. नोडल एजेंसी का कहना है कि आपके मोबाइल की संवेदनशील जानकारी हैकर्स के टारगेट पर है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर सैमसंग के किस स्मार्टफोन यूजर्स को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है और हैकिंग से बचने के लिए उसे तत्काल कौन से उपाय करने होंगे.
चिंता की बात है ये है कि ये अलर्ट हाई रिस्क कैटेगरी का है. सरकार के मुताबिक सैमसंग के 4 एंड्रॉयड वर्जन में ऐसी खामियां मिली हैं जिससे आपका फोन आसानी से हैक हो सकता है. अलर्ट के मुताबिक, आपके मोबाइल की संवेदनशील जानकारी हैकर्स के टारगेट पर हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, हैकर्स आपकी निजी जानकारी के साथ-साथ सिम पिन को भी एक्सेस कर सकते हैं.कैसे जानेंगे और हैकिंग से कैसे मिलेगी मुक्ति?अब हम उस नंबर के बारे में जान लेते हैं जिसके जरिए हम यह जान सकेंगे कि हमारा फोन हैक किया गया है या नहीं. इसके साथ-साथ एक और नंबर जिसका इस्तेमाल कर हम अपने हैक किए गए फोन को हैकर्स से मुक्त करा सकते हैं.
पहला नंबर है *#21#. जैसे ही इसे हम डायल करेंगे मैसेज या फिर दूसरे फीचर्स के सामने Not forwarded लिखकर आता है तो इसका मतलब है कि आपको मोबाइल सुरक्षित है. अगर इनके आगे forwarded लिखा हुआ आता है तो इसका मतलब है कि आपका मोबाइल हैक किया गया है और कोई है जो आपका डाटा चुरा है.अब यह जान लेते हैं कि आखिर हैकिंग से हमें छुटकारा कैसे मिलेगा. इसके लिए एक और नंबर डायल करना होगा. ##002#, इसे डायल करते ही आपके फोन की हैकिंग खत्म हो जाएगी और आपका मोबाइल सुरक्षित हो जाएगा.
कौन-कौन सा डाटा हो सकता है चोरी?हमें यह भी समझने की जरूरत है कि सरकार के अलर्ट के मुताबिक, मोबाइल फोन हैक होने की स्थिति में आपका क्या-क्या डेडा चोरी हो सकता है. आपके फोन में मौजूद फोटो और वीडियो को आसानी से चुराया जा सकता है. फोन में सेव नंबर्स भी चोरी हो सकते हैं. मोबाइल में सेव बैंक अकाउंट की डिटेल भी चुराई जा सकती है. पासवर्ड भी लीक हो सकते हैं और लोकेशन शेयर होने का खतरा बना रहता है.सैमसंग के ये चार फोन पर हाई रिस्क परIT मंत्रालय के तहत काम करने वाली संस्था इंडियन कंप्यूटर रेस्पॉन्स टीम ने सैमसंग के जिन 4 एंड्रॉयड वर्जन को लेकर चेतावनी जारी की है अब उनके बारे में जानना जरूरी है.
CERT के मुताबिक सैमसंग के जो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11, 12, 13 और एंड्रॉयड 14 वर्जन पर चल रहे हैं उनकी खामियों को उठाकर हैकर्स किसी भी यूजर्स का फोन हैक कर सकते हैं और उनका निजा डेटा चुरा सकते हैं.
