नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. आज एलजी ने डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक बुलाई है.
यमुना के किनारे बसे गांव पानी में डूबे
हथिनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी में जलस्तर का बढ़ना जारी है. दिल्ली में यमुना के पास बसे गांव पानी में डूब गए हैं. यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के लिए जाने वाला अप्रोच रोड भी पानी में डूब गया.
कल से घटना शुरू हो सकता है यमुना का जलस्तर
हथिनी कुंड बैराज से पिछले 24 घंटे में पानी छोड़ने की रफ्तार कम हुई है पिछले 24 घंटे में करीब 1.5 लाख क्यूबिक फीट प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है जबकि मंगलवार रात 9 बजे तक 3.50 लाख क्यूसेक पानी थोड़ा जा रहा था. इस लिहाज से दिल्ली में कल से जलस्तर घटना शुरू हो सकता है.
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिरक अगले सप्ताह बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान अनुमान लगाया गया है कि शनिवार और रविवार को दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों में रहने वाल लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया है।
हिमाचल और उत्तराखंड के हालात
हिमाचल प्रदेश सरकार के मुताबिक करीब 25 पर्यटकों को कुल्ली-मनाली से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। हालांकि पहाड़ों में अब भी सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। साथ ही भूस्खलन के बढ़ने मामलों के कारण 1100 से अधिक सड़कों पर आवागमन ठप पड़ा हुआ है। वहीं उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी है। इस कारण नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत भी हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को 413 करोड़ रुपये देने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
