Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बीपीएससी प्रदर्शन के बीच खान सर की चर्चा, पुलिस की हिरासत में हैं या आ गए बाहर,जानिए क्या है चक्कर…
    News

    बीपीएससी प्रदर्शन के बीच खान सर की चर्चा, पुलिस की हिरासत में हैं या आ गए बाहर,जानिए क्या है चक्कर…

    By Tv 36 HindustanDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- खान सर बिहार के सबसे चर्चित कोचिंग संचालकों में शामिल हैं. विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी होने पर छात्रों के साथ आवाज उठाने और विरोध प्रदर्शन करने के दौरान खान सर काफी चर्चा में रहे. ऑफलाइन क्लास से ज्यादा वह यूट्यूब पर अपनी ऑनलाइन क्लासेस के लिए मशहूर हैं. कल बीपीएससी परीक्षार्थी नॉर्मलाइजेशन के विरोध में धरने पर बैठे थे ,खान सर भी उनके साथ वहीं थे.

    इसी बीच खबर आई थी कि पटना पुलिस ने खान सर को गिरफ्तार कर लिया ,सोशल मीडिया पर हर जगह सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही थी. खान सर की कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज के ऑफिशियल अकाउंट पर भी उनके गिरफ्तार होने की जानकारी दी गई थी. इससे स्टूडेंट्स में काफी रोष था. जहां एक तरफ खान सर की टीम उनके अरेस्ट होने का दावा कर रही थी, वहीं पटना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने वाले आरोप को नकार दिया है।

    BPSC Protest: बीपीएससी विरोध प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ?
    पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि खान सर को न तो गिरफ्तार किया गया और न ही हिरासत में लिया गया था. उन्हें बार-बार पुलिस स्टेशन छोड़ने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं थे. पुलिस की मानें तो खान सर खुद ही पुलिस स्टेशन आए थे. खान सर उन युवाओं के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया था. खान ग्लोबल स्टडीज के ट्वीट को भी पटना पुलिस ने गलत ठहराया है. पुलिस का कहना है कि जब वो गिरफ्तार हैं ही नहीं तो रिहाई कैसी.

    Khan Sir Biography: खान सर का असली नाम क्या है?

    खान सर अपने पढ़ाने के खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खान सर का जन्‍म दिसंबर 1992 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था. उनका असली नाम अभी तक एक रहस्‍य बना हुआ है. उनके कुछ स्‍टूडेंट्स उन्‍हें अमित सिंह तो कुछ फैसल खान के नाम से भी जानते हैं. उन्होंने 2019 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. इसे कोविड काल में खास पहचान मिली. उनके 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

    Post Views: 1,590

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजनवरी में इस तारीख को भारत में लॉन्च होने वाली है Mercedes-Benz G 580 EV, जानें क्या होंगे फीचर्स…
    Next Article प्रेमिका से शादी करने पर अड़ा था बेटा, मां ने मना किया तो चाकू से गोदकर मार डाला,कहानी जान उड़ जाएंगे आपके होश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…

    February 15, 2026

    लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…

    February 15, 2026

    पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …

    February 15, 2026

    क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…
    • लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…
    • पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …
    • क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…
    • आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?