
सतना 12 मार्च भगवान व्यंकटेश की कृपा से मंदिर के उत्तराधिकारी श्रीनिवासा चार्य पप्पू महाराज के मुख्य अतिथि मे वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया तदुपरांत मुख्य अतिथि ने वॉलीबॉल क्लब खुटहा एवं बिट्स महाविद्यालय सतना टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वालीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पहला मैच खुटहा क्लब एवं बिट्स महाविद्यालय सतना के बीच खेला गया जिसमें खुटहा क्लब ने पहला सेट 25-13 से एवं दूसरा सेट खुटहा क्लब ने ही 25-15 से जीत लिया।
दूसरे मैच व्यंकटेश क्लब एवं कुलगढ़ी क्लब के बीच रोमांचक खेला खेला गया। जिसमें पहले सेट में वेंकटेश क्लब ने 25 -14 से दूसरा सेट वेंकटेश क्लब ने 25 -18 जीत लिया।

इनकी रही उपस्थिति
आज के जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार निरंजन शर्मा, राजेश त्रिपाठी नीलू भाजपा पश्चिम मंडल मीडिया प्रभारी,राजीव व्यास, भारतीय जनता पार्टी नगर उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, कमलेश मिश्रा, शिव त्रिपाठी नितिन मिश्रा,हिमांशु त्रिपाठी, अश्विनी शुक्ला, अबीर द्विवेदी, शिव नारायण शुक्ल, महेंद्र जी तिवारी, रवि द्विवेदी केडी गौतम शिव मोहन सिंह, उपस्थित रहे।