*कोरबा /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कला एवं सांस्कृतिक परंपरा को संजोए रखने,रामायण मंडलियों के संरक्षण,संवर्धन दलों के सतत् विकास के लिए रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत एवं जनपद स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। इसी कड़ी में 10 फरवरी को कटघोरा में जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

जिले से विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडलियों के मध्य जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल मैदान कटघोरा में शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 50 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत मुख्य अतिथि होंगी अध्यक्षता कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा,जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर,नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल,जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष लता कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।
कलेक्टर संजीव झा ने जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा यातायात व्यवस्था,मंच एवं साफ-सफाई व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।कार्यक्रम मंच,स्टॉल,बेरिकेटिंग,सोफा-कुर्सी,माईक,स्टेज,डेकोरेशन,लाइटिंग,पेयजल आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए भी सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।