रायपुर। छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में महंगाई भत्ता भारत सरकार के बराबर कर दिया गया है। 34 प्रतिशत DA में 4 प्रतिशत वृद्धि की गई मतलब अब बिजली कर्मियों को 38 प्रतिशत डीए मिलेगा,बता दे कि संसोधित डीए का नियमित भुगतान अक्टूबर के वेतन के साथ किया जाएगा, जुलाई से सितंबर तक देय डीए की बकाया राशि का भुगतान अक्टूबर से दिसंबर के वेतन के साथ तीन किस्तों में किया जाएगा