छत्तीसगढ़:– राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन और ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शांति बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजे बजाने और पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी लखन पटले ने इस विषय पर कलेक्टोरेट रेड क्रास में सभी विभागीय अधिकारीयों की मौजूदगी में समाज प्रमुखों से चर्चा की।
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
बैठक में पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो लोग हुड़दंग करने या शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीएम उमाशंकर बंदे ने ये भी कहा कि जुलूस के दौरान समय का विशेष ध्यान रखा जाएगा। डीजे का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा और इस बार जुलूसों में पटाखों का भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए रूट तय किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी करने की बात कही।
