
.दिल्ली. हर घर में सुबह की शुरूआत चाय की चुस्की के साथ होती है. गर्मागरम चाय के साथ बिस्किट या ब्रेड मिल जाए तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसके साथ लोग सुबह का नाश्ता करना पसंद करते हैं जिसमें पोहा, समोसा, ऑमलेट, फ्रूट जूस आदि का सेवन करते हैं. लेकिन हमें सुबह खाली पेट कुछ भी खाने से पहले कुछ बातों का खासकर के ध्यान रखना चाहिए. बता दें कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए नहीं तो उनसे शारीरिक समस्या पैदा हो सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि Empty Stomach कुछ खाद्य पदार्थ खाने से आंतों को नुकसान पहुंच सकता है. हमारा पाचन तंत्र लंबे समय तक सोने के बाद काम करना शुरू करता है, इसके लिए उसे कुछ समय देना चाहिए और जागने के कम से कम 2 घंटे बाद ही नाश्ता करना चाहिए. अब ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए, इस बारे में हम आपको बताएंगे.
Empty Stomach मसाले और मिर्च खाने से पेट की परत में जलन हो सकती है, जिससे एसिडिक रिएक्शन और पेट में ऐंठन करी शिकायत हो सकती है. वहीं मसालों की प्रकृति तीखी होती है, जो अपच को बढ़ा सकती है. इसलिए सुबह के समय तीखे और मसालेदार भोजन करने से बचें. कई लोग सुबह नाश्ते में समोसा, कचोड़ी, पकौड़ी आदि का सेवन करते हैं, वे भी इनसे बचें.
कच्ची सब्जियां (Raw vegetables)
कच्ची सब्जियां या सलाद का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए, क्योंकि एक्सपर्ट ऐसा करने की सलाह नहीं देते. दरअसल, कच्ची सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जो Empty Stomach पर अतिरिक्त भार डाल सकती हैं. वहीं, खाली पेट खाने पर ये पेट फूलने और पेट दर्द का कारण भी बन सकती हैं, इसलिए सुबह खाली पेट कच्ची सब्जियों को खाने से बचें.
खट्टे फल (Citrus fruits)
फल हमेशा बहुत स्वस्थ होते हैं, लेकिन अगर उन्हें सही समय पर खाया जाए, तब. Empty Stomach खट्टे फल खाने से एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है. इसके अलावा फलों में बहुत अधिक फाइबर और फ्रक्टोज होता है, जो खाली पेट खाने पर पाचन तंत्र को धीमा कर सकते हैं, इसलिए सुबह-सुबह अमरूद और संतरे जैसे खट्टे और रेशे वाले फल खाने से बचना चाहिए.
जूस (Juice)
हम में से अधिकांश लोग यह सोचकर बैठे हैं कि दिन की शुरुआत करने के लिए एक गिलास फल का जूस काफी अच्छा है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. एक्सपर्ट के मुताबिक, दिन की शुरुआत फलों के जूस से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जूस अग्न्याशय पर अतिरिक्त भार डाल सकते हैं, जो शरीर के लिए अच्छा नहीं होता. वहीं पेट खाली होने से फलों में फ्रक्टोज के रूप में मौजूद चीनी लिवर पर अधिक दवाब डाल सकती है, इसलिए सुबह खाली पेट जूस पीने से बचें
कॉफी (Coffee)
एक कप कॉफी के साथ दिन की शुरुआत करना एक बहुत ही आम बात है. खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है. खाली पेट इसके सेवन से पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव उत्तेजित हो जाता है, जो कुछ लोगों में पेट की समस्या का कारण बनता है, इसलिए खाली पेट कॉफी के सेवन से बचें.