Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को भूलकर भी ना दें ये तोहफे, रिश्तों में बनी रहेगी कड़वाहट, और…
    News

    वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को भूलकर भी ना दें ये तोहफे, रिश्तों में बनी रहेगी कड़वाहट, और…

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्रेमी जोड़ों को वैलेंटाइन वीक का बेसब्री से इंतजार रहता है. यह ऐसा समय होता है जब आपको अपने प्यार का इजहार करने का पूरा मौका मिलता है. वैलेंटाइन वीक में एक-दूसरे को गिफ्ट देने का भी चलन है. लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे गिफ्ट के बारे में बताया गया है जिन्हें आपको भूलकर भी अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए. क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ गिफ्ट आपके रिश्ते में परेशानियां पैदा कर सकते हैं.

    कई बार हम अपने पार्टनर को नुकीली चीजें गिफ्ट में दे देते हैं. जो वास्तु के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है. इसके साथ ही आपको कभी भी अपने पार्टनर को गिफ्ट में रूमाल, पेन या घड़ी नहीं देनी चाहिए. वरना इसका आपके रिश्ते पर नकारात्मक असर पड़ सकता है…

    चीजें जो बढ़ा सकती हैं परेशानी: वैलेंटाइन वीक में लोग अपने पार्टनर को कपड़े आदि गिफ्ट करते हैं. हालांकि, इस समय ध्यान रखें कि आपको अपने पार्टनर को कभी भी काले रंग की ड्रेस गिफ्ट नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा जूते-चप्पल गिफ्ट करना भी वास्तु शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है.
    भूलकर भी न दें ये गिफ्ट: पौधे गिफ्ट करना अच्छा माना जाता है. लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को कैक्टस या कोई कांटेदार पौधा गिफ्ट करते हैं तो इसका उल्टा असर हो सकता है. इसके अलावा कई बार हम अपनी जरूरत की चीजें जैसे आईना आदि सजावटी सामान के तौर पर दे देते हैं. जो कि पर्यावरण के लिहाज से सही नहीं माना जाता है.

    घड़ी- वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में अपने पार्टनर को भूलकर भी घड़ी नहीं देनी चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे उनका भाग्य कमजोर हो सकता है.

    क्या उपहार देना चाहिए

    वैलेंटाइन डे पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. यह दिन उन लोगों के लिए खास होता है जो नए-नए प्यार में होते हैं. इस दिन लोग एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं. हालांकि, अपने प्यार का इजहार करने के साथ-साथ आप अपने पार्टनर को कोई उपहार देकर भी खुश कर सकते हैं.

    एलईडी हार्ट शो पीस या 3डी शो पीस: अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कोई प्यार भरा तोहफा देना चाहते हैं तो आप एलईडी हार्ट शो पीस दे सकते हैं. बाजार में आपको अपने बजट के हिसाब से तोहफा मिल जाएगा. इसे और रोमांटिक बनाने के लिए आप इस पर अपना और अपने पार्टनर का नाम भी लिखवा सकते हैं.

    फोटो फ्रेम: वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को फोटो फ्रेम या मिट्टी की मूर्ति गिफ्ट करना अच्छा विकल्प रहेगा. इसके साथ ही आप प्रकृति से जुड़ी तस्वीरें जैसे नदी, पहाड़ आदि गिफ्ट कर सकते हैं. वास्तु शास्त्र में ऐसे तोहफे बहुत शुभ माने जाते हैं, जो आपके रिश्ते को भी मजबूत बनाते हैं.

    मेकअप किट: वैलेंटाइन डे के इस खास दिन पर अपने पार्टनर को देने के लिए मेकअप किट एक प्यारा तोहफा हो सकता है. वास्तु शास्त्र में भी यह उपहार देना बहुत शुभ माना जाता है. लड़कियों को मेकअप बहुत पसंद होता है. इसलिए आप आसानी से सरप्राइज दे सकते हैं

    Post Views: 755

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेवपहरी में आज भी स्थित है भगवान राम की कुटिया, लोगों का मन मोह रही यहां की प्राकृतिक सुंदरता…
    Next Article बैंक के बाहर लोगों की भीड़,बैंक बंद होने से मचा हड़कंप, RBI ने लेनदेन पर लगाई रोक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?