*पाकिस्तान:-* पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइंस कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपने पायलट और चालक दल के सदस्यों से कहा है कि वह रमजान के महीने में ड्यूटी के दौरान रोजा नहीं रखें. पीआईए ने इसके पीछे का कारण भी बताया है. उन्होंने चिकित्सा परामर्श का हवाला देते हुए कहा है कि रोजा रखने से व्यक्ति को निर्जलीकरण, आलस्य और नींद की समस्या का सामना करना पड़ता है.*कॉरपोरेट सुरक्षा प्रबंधन और चालक दल चिकित्सा ने की गुजारिश*कॉरपोरेट सुरक्षा प्रबंधन और चालक दल चिकित्सा केंद्र दोनों ने ही सिफारिश की है कि पीआईए के पायलट और चालक दल के सदस्यों को उड़ान के दौरान रोजा नहीं रखना चाहिए. पीआईए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन सिफारिशों के आधार पर पीआईए के शीर्ष प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से पायलट और चालक दल के सदस्यों को अनुपालन आदेश जारी किए हैं.*अंतरराष्ट्रीय या घरेलू उड़ानों के दौरान न रखें रोजा*सिफारिशों के हवाले से पायलट और चालक दल के सदस्यों से कहा गया है कि जब वे अंतरराष्ट्रीय या घरेलू उड़ानों के लिए ड्यूटी पर हों तो रोजा न रखें. विमान जांच बोर्ड की टीम ने मई 2020 में कराची हवाई अड्डे के पास एक रिहायशी सोसाइटी के भीड़ भरे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की दुर्घटना पर पिछले महीने अपना निष्कर्ष जारी किया है।
