Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मानसून में न बिगड़े AC का मूड, इन बातों का रखें ध्यान, बर्फ जैसा ठंडा रहेगा आपका कमरा…
    RAIPUR

    मानसून में न बिगड़े AC का मूड, इन बातों का रखें ध्यान, बर्फ जैसा ठंडा रहेगा आपका कमरा…

    By Tv 36 HindustanMay 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- गर्मी के मौसम में लोग एयर कंडीशनर का खूब इस्तेमाल करते हैं. खासकर, जो लोग पूरे दिन ऑफिस में एसी में काम करते हैं, उन्हें एसी की ज्यादा लत होती है, ऐसे लोगों को एसी के बिना बहुत गर्मी लगती है. एसी के बिना बाहर जाने पर उन्हें पसीना आने लगता है, गर्मी लगती है और एसी के बिना राहत नहीं मिलती. ऐसे लोगों को घर पहुंचते ही एसी का इस्तेमाल करना पड़ता है. इतना ही नहीं, वे बारिश के मौसम में भी एसी का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि बारिश के मौसम में नमी का स्तर बढ़ जाता है और कमरा गर्म हो जाता है.

    बारिश के मौसम में सूरज की तपिश से राहत तो मिलती है, लेकिन उमस के कारण शरीर चिपचिपा रहता है. इस कारण बिना एसी के एक पल भी रहना मुश्किल हो जाता है. जिस तरह गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा जल जाती है, उसी तरह बारिश के मौसम में उमस के कारण त्वचा चिपचिपी रहती है. ऐसे में अगर आप भी उमस के कारण होने वाली चिपचिपाहट से बचने के लिए एसी चलाते हैं, तो आपको उसके तापमान का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि बारिश में आपके एसी का मूड खराब न हो. आपको बता दें कि बारिश में एसी का तापमान सामान्य रखना चाहिए. अगर आप बारिश के दौरान एसी का तापमान 25 से 28 के बीच रखेंगे, तो कमरा ठंडा रहेगा और नमी का स्तर कम रहेगा.

    इन सुझावों का पालन करें

    AC को ड्राई मोड में चलाएं

    अगर आप नमी के स्तर को कम करना चाहते हैं तो एसी को ड्राई मोड में चलाएं. इससे न सिर्फ आपको गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि आपका बिजली का बिल भी कम आएगा. इतना ही नहीं एसी को ड्राई मोड में चलाने से गर्मी भी नहीं लगेगी और इसके कंप्रेसर पर वर्कलोड भी नहीं पड़ेगा.

    एसी यूनिट को पानी से बचाएं

    बारिश में लगातार एयर कंडीशनर चलाने से बचना चाहिए. अगर आपका एसी यूनिट बालकनी से बाहर या छत पर रखा है तो उसे ढक कर रखें, ताकि उसमें पानी न जाए. कई बार पानी घुसने से वह खराब हो सकता है या बिजली का झटका लग सकता है. इतना ही नहीं, उसकी वायरिंग में भी दिक्कत आ सकती है.

    लाइट जाने पर एसी बंद कर दें

    बारिश के दौरान अक्सर लाइट की समस्या होती है. इस दौरान बार-बार लाइट कट जाती है. ऐसे में अगर आप एसी को सीधे स्विच बोर्ड में प्लग करके इस्तेमाल करते हैं तो उसके खराब होने का डर रहता है. इससे बचने के लिए आपको स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि बिजली की आपूर्ति नियंत्रण में रहे और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव न हो.

    सफाई करते रहें
    इसके अलावा बारिश के मौसम में AC की सर्विसिंग कराते रहें, ताकि कोई बड़ी समस्या होने पर आपको पता चल जाए और AC खराब न हो. बारिश के मौसम में AC के फिल्टर को नियमित रूप से साफ करते रहें, ताकि उसमें गंदगी न रहे.

    Post Views: 980

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticlePM मोदी के रोड शो में शरीक हुई कर्नल सोफिया कुरैशी की फैमिली, बताया इसे गौरव का पल…
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सिंधु जल संधि से लेकर ट्रंप तक…क्या बोले जयशंकर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?