सनातन धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। साथ ही यह समय शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। ऐसे में भगवान शिव की आराधना और व्रत आदि करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि वास्तु में किन वास्तु उपायों को करने से व्यक्ति को लाभ प्राप्त हो सकता है।
सावन माह में करें वास्तु के ये उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के तालेSawan Vastu Tips सावन के वास्तु उपाय।HIGHLIGHTSभोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना जाता है सावन का महीनाइस बार अधिक मास के चलते लगभग 2 माह का होगा सावनसावन में इन वास्तु उपायों से खुलेंगे किस्मत के दरवाजेनई दिल्ली, अध्यात्म।
इस वर्ष यानी 2023 में सावन का महीना और भी विशेष होने वाला है क्योंकि 19 वर्षों बाद सावन मास और पुरुषोत्तम मास एक साथ आ रहे हैं। इसका अर्थ है कि देवों के देव महादेव और जगत के पालनहार भगवान विष्णु का साथ में आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस कारण इस माह का महत्व और भी बढ़ जाता है।
इस दिशा में रखें शिवलिंगअगर आप घर में शिवलिंग स्थापित करने की सोच रहे हैं तो सावन का महीना इसके लिए सबसे उत्तम है। लेकिन शिवलिंग की दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी है। शिवलिंग को हमेशा घर के ईशान कोण अर्थात उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को बहुत ही शुभ माना गया है। यह दिशा देवी-देवताओं की दिशा मानी गई है।
जरूर करें ये कामसावन के माह में पूरे घर की रोजाना अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। क्योंकि घर में गंदगी रहने से सदस्यों की प्रगति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शिवलिंग के पास रुद्राक्ष रखें और उसकी विधिवत पूजा अर्चना करें। पूजा हो जाने के बाद रुद्राक्ष को लाल कपड़े में बांधकर अलमारी में रख दें। वास्तु के इस उपाय से घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।
मुख्य द्वार पर करें ये कामसावन के महीने में रोज अपने घर के मुख्य द्वार को रोजाना गंगाजल का छिड़काव करें। मुख्य द्वार की चौखट पर स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। इसके बाद मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाएं। इसके बाद शिवालय जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से आपकी किस्मत के द्वार खुल सकते हैं।
इस दिशा में लगाएं तुलसीहिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। ऐसे में सावन मास में घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। घर के उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने और हर रोज इसकी पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
