
रायपुर। सपनों का लोगों के जीवन में बड़ा महत्व है। ज्योतिषशास्त्र में सपनों के शुभ व अशुभ फल बताये गये हैं। अधिकतर रात में सोते समय सपने आते हैं और लोग डरकर बैठक जाते हैं। अगर ऐसा आपके साथ भी होता है। तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। स्वप्न दो तरह के होते हैं। एक शुभ फल देने वाले तो वहीं दूसरा अशुभ फल देने वाला।
जानकारों की मानें तो बूरे सपने को रात में ही भूलने की कोशिश करने चाहिए। अक्सन रात के सपने सुबह उठने पर याद नहीं रहते हैं। और शांत मन से आप अपना दैनिक जीवन याप कर सकते हैं। कहा जाता है कि सपनों का संबंध कर्मो से जुड़ा होता है।
बूरे सपनों से बचने प्रतिदिन सूर्य को अर्द्ध देना चाहिए। अर्द्ध का जल शरीर पर शुभ मना जाता है। अर्द्ध देते हुए शरीर पर पड़ने वाले जल शरीर को शुद्ध कर देते हैं। इससे रात में बूरे सपने नहीं आते हैं।
घर पर वास्तु दोष होने के कारण भी स्वप्न दोष होता है और रात में बुरे सपने आते हैं। दरअसल, हमारे घर के आस-पास रहने वाली नकारात्मक ऊर्जा की वजह से अशुभ सपने आते हैं। घर की सुख-शांति के लिए नकारात्मक ऊजाओं को घर से दूर रखना बहुत जरुरी होता है। घर के वास्तु को ठीक करना चाहिए और घर में हवन करवाना चाहिए।
कई हफ्तों, महीनों या सालों तक एक ही सपना बार-बार आता रहता है। वे किसी खास जगह, चीज, व्यक्ति या स्थिति को बार-बार सपने में देखते हैं। ऐसे सपने कई तरह के इशारे देते हैं। जैसे-सपने में खुद को बार-बार गिरते देखना, असफलता का पूर्व संकेत है या यह आत्मविश्वास में कमी को भी दशार्ता है। इसी तरह सपने में बार-बार सांप दिखें तो यह किसी संकट का पूर्व संकेत है। ऐसे में इन सपनों को नजरअंदाज न करें, बल्कि असल जिंदगी में उनका उपचार खोजें।
कहते हैं 3 बजे से 5 बजे के बीच देखे गए सपने सच होते हैं। अगर इस वक्त में अच्छे सपने आए तो उसे शुभ संकेत माना जाता है। यदि इस वक्त में किसी तरह के बुरे सपने आए तो उसे अशुभ संकेत माना जाता है। इस तरह के सपने का आपके जीवन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।