Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ब्रश करते समय कही आप भी तो नहीं करते हैं ये गलत‍ियां, मुंह से दुर्गंध आने की मेन वजह, पढ़े काम की जानकारी..
    जीवन शैली

    ब्रश करते समय कही आप भी तो नहीं करते हैं ये गलत‍ियां, मुंह से दुर्गंध आने की मेन वजह, पढ़े काम की जानकारी..

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : सुबह-सुबह ब्रश हर कोई करता है. कई लोग तो शाम को भी करते हैं, फ‍िर भी मुंह से दुर्गंध आती है. हमें लगता है क‍ि शायद पेट में कोई दिक्‍कत होगी. लेकिन ये सच नहीं है. रिसर्च से साबित हो चुका है क‍ि जागने के बाद और सोने से पहले अगर आप दांतों को ब्रश से साफ करते हैं तो यह मसूड़ों की बीमारी और दांतों की सड़न को रोकता है. लेकिन सांसों से दुर्गंध आने को यह नहीं रोक सकता. एक डेंटिस्‍ट के मुताबिक, इसकी एक वजह है. एक ऐसी गलती, जो हम रोजाना करते हैं. अगर हम उसे सुधार लें तो शायद सांसों से दुर्गंध आनी भी बंद हो जाएगी.

    मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के डे‍ंंटिस्‍ट डॉ. डैज सिंह का कहना है कि ब्रश करते समय आमतौर पर हम अपने गालों, जीभ को सही से साफ नहीं करते. अगर इसकी सफाई न हो तो यह दुर्गंध का कारण बनती है. जीभ और गालों के अंदरूनी इलाकों में बड़ी संख्या में बैक्टीरिया, खाद्य कण और मृत कोशिकाएं रहती हैं. अगर सफाई नहीं होगी तो ये बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो सांसों की दुर्गंध का कारण बन सकते हैं. इससे और भी बीमार‍ियां हो सकती हैं, जिसे हैलिटोसिस कहा जाता है.

    दुर्गंध से रोकने का सबसे प्रभावी तरीका
    डॉ. डैज ने कहा-सांसों को दुर्गंध से रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है क‍ि आप नियमित तौर पर अपनी जीभ साफ करें. गालों के अंदरूनी ह‍िस्‍सों को भी ब्रश से हल्‍का-हल्‍का साफ करें. नियमित रूप से अगर आप ऐसा करते हैं तो बैक्टीरिया की एक चिपचिपी परत जो इन पर जमा होती है, उसे हटाया जा सकेगा. इससे मसूड़े की सूजन या पेरियोडोंटाइटिस जैसी गंभीर स्थितियों से बचा जा सकेगा. इस बात का खास ध्‍यान रखें क‍ि गालों को साफ करते वक्‍त नरम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का उपयोग करें.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Do you also make these mistakes while brushing Hindi khabar Hindi news hindinews most of the people are falling prey to it in modern lifestyle Raipur the main reasons for bad breath Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article4 मार्च के बाद इंश्योरेंस पॉलिसी में होंगे बड़े बदलाव, जानिए क्या…
    Next Article घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई, यहां जानें इसे बनाने की आसान विधि
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?