नई दिल्ली:- क्रेडिट कार्ड की मदद से आप बिना खाते में पैसे होते हुए भी शाॅपिंग कर सकते हैं, और इससे आप कैश भी निकाल सकते हैं. लेकिन, क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने से पहले इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानना बहुत जरूरी है.
क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर आपको बहुत अधिक ब्याज दर चुकानी पड़ती है. यह ब्याज दर 36% से 48% तक सालाना हो सकती है.
क्रेडिट कार्ड से जब आप ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको 45 से 50 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है, जिसके दौरान ब्याज नहीं देना होता.
क्रेडिट कार्ड से जब आप कैश निकालते हैं, तो ग्रेस पीरियड लागू नहीं होता है. अधिक ब्याज दर चुकानी पड़ती है.
अगर आप क्रेडिट कार्ड से बार-बार कैश निकालते हैं, तो इसका आपके सिबिल स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
क्रेडिट कार्ड से बार-बार कैश निकालने पर बैंक इसे आपकी वित्तीय अस्थिरता के रूप में देख सकती है, जिससे लोन मिलने में परेशानी हो सकतीहै.
कार्ड से कैश निकालने पर आपको कैश एडवांस फीस भी चुकानी पड़ती है. जो 2.5% से 3.5% तक हो सकती है.
अगर आप कैश निकालने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे तो आपको एटीएम शुल्क देना पड़ सकता है.